{"_id":"685564466919d739420ed9ca","slug":"firing-on-two-real-sisters-in-jind-pillukhera-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Crime: जींद में सगी बहनों पर दागी गोलियां, बाजार से लौट रही थी... दोनों की हालत गंभीर, पीजीआई रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana Crime: जींद में सगी बहनों पर दागी गोलियां, बाजार से लौट रही थी... दोनों की हालत गंभीर, पीजीआई रेफर
Fri, 20 Jun 2025 07:08 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 20 Jun 2025 07:08 PM IST
सार
जींद के पिल्लूखेड़ा में दो सगी बहनों पर हमला हुआ है। दोनों पर फायरिंग कर बदमाश फरार हो गए। दोनों बहनों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।
विज्ञापन
गोली लगने से घायल हुई युवती।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के जींद में दिन के उजाले में बदमाशों ने दो युवतियों पर गोलियां चला दी। घटना जींद के पिल्लूखेड़ा खंड के गांव कालवा की है। यहां शुक्रवार शाम को उस समय हडकंप मच गया जब दो सगी बहनों को गोली मार दी गई। गोली लगने से दोनों बहनें गंभीर रूप से घायल हुई हैं। घायल युवतियों को नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
गोली मारने के आरोप बड़ी बहन के देवर पर लगे हैं। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास क्षेत्र की नाकाबंदी कर सर्च अभियान भी चलाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
गांव कालवा निवासी 26 वर्षीय शीनू, उसकी 22 वर्षीय बहन रितु शुक्रवार को पिल्लूखेड़ा में सामान खरीदने आई थी। दोपहर बाद अपने घर जा रही थी। गांव में पहुंचते ही दोनों बहनों पर फायर कर दिए गए, जिससे दोनों बहने गंभीर रूप से घायल हो गई। गोली चलने की आवाज सुन कर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल दोनों बहनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल जींद लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर हालात देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन