फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Entered in house and demanded 20 lakh extortion from property dealer in Jind

पूरे परिवार को जान से मार दूंगा: जींद में प्रॉपर्टी डीलर के घर घुसा बदमाश, 20 लाख की रंगदारी मांगी

Sun, 23 Mar 2025 05:22 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 23 Mar 2025 05:22 PM IST
सार

जींद शहर के श्याम नगर के एक घर में घुसकर बदमाश पुनीत उर्फ कड़वा ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रॉपर्टी डीलर से 20 लाख रुपये रंगदारी मांगी।

विज्ञापन
Entered in house and demanded 20 lakh extortion from property dealer in Jind
प्रॉपर्टी डीलर के घर पहुंचे बदमाश। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा में बदमाशों के हौसले बुलंद है। बदमाश आए दिन किसी के भी घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देते हुए रंगदारी की मांग कर रहे हैं। हरियाणा के जींद में भी ऐसी घटना हुई है। जींद शहर के श्याम नगर के एक घर में घुसकर बदमाश पुनीत उर्फ कड़वा ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रॉपर्टी डीलर से 20 लाख रुपये रंगदारी मांगी। आरोपी ने पिस्तौल दिखाकर कहा कि यदि राशि नहीं दी तो पूरे परिवार को जान से मार दूंगा। बदमाश पुनीत उर्फ कड़वा पर हत्या, लूट, फिरौती के 17 मामले पहले से दर्ज है। पुनीत कड़वा काफी समय तक जेल में बंद रहा है, लेकिन अब वह जमानत पर बाहर आया हुआ था। पुलिस ने आरोपी पुनीत कड़वा के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं और शस्त्र अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


दालमवाला हाल आबाद श्याम नगर निवासी विकास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। 20 मार्च की रात को साढ़े दस बजे के करीब उसके गांव का ही पुनीत उर्फ कड़वा उसके घर आया। उसके साथ पांच-सात युवक थे। आरोपी ने खुद को पुनीत कड़वा बताते हुए उसे पिस्तोल दिखाई और 20 लाख की रंगधारी मांगी। आरोपी ने कहा कि दो दिन में 20 लाख रुपये दे दो नहीं तो तुझे और तेरे परिवार को जान से मार दूंगा। इसके बाद वह अपने साथियों के साथ चला गया। कड़वा के पास पिस्तोल और दूसरे युवकों के हाथ में डंडे थे। 
विज्ञापन




शिकायतकर्ता का कहना है कि उसे और उसके परिवार को कड़वा से जान-माल का खतरा बना हुआ है। शिकायतकर्ता विकास ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। पुनीत उर्फ कड़वा पर भिवानी, दादरी, रोहतक, हांसी, जींद में हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, आईटी एक्ट के मारपीट के 17 मामले दर्ज हैं। वह काफी समय तक जेल में बंद रहा है, लेकिन अब वह जमानत पर बाहर आया हुआ था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहती है पुलिस
जांच अधिकारी एएसआई सरमजीत सिंह का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी पुनीत उर्फ कड़वा को नामजद कर अन्य के खिलाफ रंगदारी मांगने, जान से मारने की धमकी देन के आरोप में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed