फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   double murder in jind

नशामुक्ति केंद्र में डबल मर्डर का मामला, दो दिन बाद भी हत्या आरोपी गिरफ्त से बाहर

Sun, 22 Nov 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
ब्यूरो/अमर उजाला जींद Updated Sun, 22 Nov 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन

शहर के रोहतक रोड पर नशामुक्ति केंद्र में लोहे की रॉड से हमला करके केंद्र के कर्मचारी प्रवेश तथा अमित की हत्या करने के आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए जींद तथा जिले से बाहर संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन पुलिस नाकाम रही। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीमों का गठन किया है। पुलिस ने केंद्र के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर को कब्जे में ले लिया और पुलिस उसके पासवर्ड को खोलने के लिए लगी हुई है।
विज्ञापन


ज्ञात रहे कि शुक्रवार अल सुबह रोहतक रोड स्थित नशा मुक्ति केंद्र के कर्मचारी शिव कॉलोनी निवासी प्रवेश तथा गांव खेमाखेड़ी निवासी अमित की नशामुक्ति केंद्र में दाखिल गांव खुराना कैथल निवासी कमलदीप, अर्बन एस्टेट निवासी आनंद तथा इसराना निवासी प्रदीप तथा एक अन्य ने रॉड से हमला कर हत्या कर दी थी और उसके बाद खिड़की को तोड़कर आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने मृतक प्रवेश के भाई प्रवीन की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले के जांच अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर को कब्जे में ले लिया है और उसकी जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed