फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   double murder

कालवा का दोहरा हत्याकांड मुख्य आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर

Sat, 26 Sep 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पिल्लूखेड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला पिल्लूखेड़ा Updated Sat, 26 Sep 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन

गांव कालवा में जमीनी विवाद को लेकर हुए दोहरे हत्याकांड के चार आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने मुख्य आरोपी सोनू को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया, जबकि तीन आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस मुख्य आरोपी से साजिश में शामिल अन्य आरोपियों तथा हत्या में प्रयोग किए गए हथियारों को बरामद करेगी।

विज्ञापन


गांव कालवा निवासी रूमन ने 23 सितंबर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि उसके परिवार का आशरी गेट जींद निवासी कृष्ण के परिवार के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी रंजिश के चलते कृष्ण का बेटा सोनू 23 सितंबर को उनकी ज्वेलर्स की दुकान पर पहुंचा। जहां पर आरोपी ने उसके पति संदीप तथा जेठ राजकुमार उर्फ राजू की गोली मार दी।
विज्ञापन


इसमें उसके पति संदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जेठ राजकुमार की पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने रूमन की शिकायत पर आशरी गेट निवासी मुख्य आरोपी सोनू, उसके भाई टींकू, मोनू तथा उसके पिता कृष्ण के खिलाफ हत्या तथा साजिश रचने का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों को गिरफ्तार कर लिया था। शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से मुख्य आरोपी सोनू को दो दिन के पुलिस रिमांड पर तथा अन्य को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी जगबीर दहिया ने बताया कि मुख्य आरोपी सोनू को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से मामले से जुड़े अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ करेगी।

रोड जाम करने वाले 300 लोगों पर मामला दर्ज
दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मृतक के परिजनों द्वारा जींद-पानीपत मार्ग जाम करने पर पुलिस ने 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसआई पुरुषोत्तम ने पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को शिकायत दी है कि गांव कालवा में दोहरे हत्याकांड के विरोध में गांव कालवा के लोगों ने गांव तलोड़ा खेड़ी पावर हाउस के पास जींद-पानीपत मार्ग को बाधित कर दिया था।


पुलिस ने जाम लगा रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण जाम खोलने के लिए तैयार नहीं हुए। पुलिस ने इस मामले में 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed