{"_id":"6329fa4f6efef87eef6c7f26","slug":"case-registered-against-four-nominated-and-14-15-others-in-murder-case-of-madan-in-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदन हत्याकांड: चार युवकों को नामजद कर 14-15 के खिलाफ मामला दर्ज, छात्र गुटों में हुए खूनी संघर्ष में गई थी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मदन हत्याकांड: चार युवकों को नामजद कर 14-15 के खिलाफ मामला दर्ज, छात्र गुटों में हुए खूनी संघर्ष में गई थी जान
Tue, 20 Sep 2022 11:07 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 20 Sep 2022 11:07 PM IST
सार
जींद में केएम कॉलेज में सोमवार दोपहर छात्र गुटों में हुए खूनी संघर्ष में मदन की जान गई थी। दोपहर बाद युवक के शव का पोस्टमार्ट हुआ। परिजनों ने पुलिस हिरासत में युवक देखने के बाद शव उठाया।
विज्ञापन
मृतक मदन का फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के जींद के नरवाना में केएम कॉलेज में सोमवार को हुए छात्र गुटों के खूनी संघर्ष में युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने चार युवकों को नामजद कर 14-15 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को पुलिस हिरासत में लिए युवकों को दिखाया तो ही परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाया और शाम को गांव दनौदा कलां में युवक का अंतिम संस्कार किया।
सोमवार दोपहर को दो छात्र गुटों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक दनौदा कलां निवासी मदन की हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने से यह कहते हुए मना कर दिया कि पहले आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए। सोमवार शाम को तथा मंगलवार दोपहर तक पुलिस तथा परिजनों के बीच बातचीत होती रही।
दनौदा कलां गांव के लोगों ने पुलिस से बातचीत के लिए 15 सदस्यीय कमेटी बनाई। इस कमेटी ने एएसपी कुलदीप सिंह से बातचीत की। पुलिस ने चार युवकों को पुलिस हिरासत में दिखाया, उसके बाद ही परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। हालांकि पुलिस ने अभी तक युवकों की गिरफ्तारी नहीं दिखाई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : Jind: नरवाना कॉलेज में दो गुटों में खूनी झड़प, डिग्री लेने आए छात्र पर लाठी-डंडों से हमला कर हत्या
मदन के पिता सत्यवान ने 15 सदस्यीय कमेटी पर ही फैसला छोड़ा था। इसके बाद कमेटी सदस्यों ने पोस्टमार्टम के लिए हामी भर दी। पुलिस ने फिलहाल नरवाना निवासी सुमित उर्फ जस्टी, अंकित, रमेश व अशोक व 14-15 अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डीपी पर लगाए मदन को नहीं बचाने के आरोप
गांव दौना कलां के पूर्व सरपंच पुरुषोत्तम धर्मा ने आरोप लगाया कि एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें दूसरे गुट के युवक छात्र मदन व मोहित के साथ कॉलेज के अंदर मारपीट कर रहे हैं। इसमें मदन डीपी सुरेंद्र सिंह के पैर पकड़कर मदद की गुहार लगा रहा है, लेकिन डीपी ने उसकी कोई मदद नहीं की। कॉलेज के छात्र मोहित और मदन को पिटते हुए देखते रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि जो छात्र मदन की पिटाई कर रहे थे, उनमें एक डीपी का भतीजा भी था। अगर कॉलेज प्रशासन समय पर मदद करता तो मदन की जान बच सकती थी।
यह भी पढ़ें : Jind: छात्र की हत्या का मामला, नहर के पास बाइक धोखा न देती तो बच जाती मदन की जान
डीपी ने आरोप नकारे, कहा-खुद पुलिस और एंबुलेंस को बुलाया
डीपी सुरेंद्र ने कहा कि जो वीडियो है, वह आधी-अधूरी है। उन्होंने मदन व मोहित की मदद के लिए एंबुलेंस व पुलिस को बुलाया था। वह खुद कॉलेज अनुशासन समिति के सदस्य हैं। उन्होंने झगड़े में बीच-बचाव का प्रयास था। जिस छात्र को उनका भतीजा बताया जा रहा है, उससे उनका दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है। वह हर समय विद्यार्थियों की मदद के लिए तैयार रहते हैं। उनके लिए सभी छात्र एक समान हैं।
पुलिस ने चार युवकों सुमित उर्फ जस्टी, अंकित, रमेश व अशोक वासी नरवाना को नामजद कर कुछ अन्य 14-15 युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -कुलदीप सिंह, एएसपी, नरवाना।