फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Student murdered in Jind of Haryana

Jind: छात्र की हत्या का मामला, नहर के पास बाइक धोखा न देती तो बच जाती मदन की जान

Tue, 20 Sep 2022 02:42 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नरवाना, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नरवाना, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 20 Sep 2022 02:42 AM IST
सार

केएम राजकीय कॉलेज में छात्रों में खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस विवाद की जड़ तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। मृतक मदन नौकरी की तैयारी कर रहा था। पिता ने खेतीबाड़ी करके बेटे को अपना पेट काटकर पढ़ाया ताकि बुढ़ापे में सहारा बन सके लेकिन आपसी विवाद ने जिंदगी छीन ली। 

विज्ञापन
Student murdered in Jind of Haryana
मृतक मदन का फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के जींद के नरवाना में केएम राजकीय कॉलेज में जिस तरह से छात्रों के बीच खूनी संघर्ष हुआ, वह मां-बाप के लिए गंभीर सदमा है। गांव दनौदा कलां निवासी सत्यवान खेतीबाड़ी करके अपने बच्चों को इसलिए पढ़ा रहे थे ताकि बच्चे पढ़-लिखकर इस लायक बन जाएं कि बुढ़ापे में वह उनका सहारा बन सकें। एक बेटा तो एक निजी कंपनी में काम करता है जबकि दूसरा अभी नौकरी की तैयारी कर रहा था।

विज्ञापन


दोनों की अभी तक शादी भी नहीं हुई थी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालकर विवाद की जड़ तक पहुंचने का प्रयास कर रही है लेकिन अभी तक मामले का पूरी तरह से खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में घायल मोहित व प्रवीण से पूछताछ कर रही है ताकि विवाद व आरोपियों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन


कॉलेज में जब विवाद हुआ तो मोहित व मदन एक बाइक पर आरोपी युवकों से बचने के लिए फरार हो गए। दोनों का आरोपी युवकों ने पीछा किया। गुरथली रोड पर नहर के पास करीब दो किलोमीटर चलने के बाद अचानक मदन की बाइक खराब हो गई। जब वह बाइक को दोबारा स्टार्ट करने की कोशिश कर रहा था तो आरोपी युवक मौके पर पहुंच गए और उस पर हमला कर दिया। यदि बाइक खराब नहीं होती तो मदन आरोपी युवकों के हत्थे नहीं चढ़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें : Jind: नरवाना कॉलेज में दो गुटों में खूनी झड़प, डिग्री लेने आए छात्र पर लाठी-डंडों से हमला कर हत्या

आरोपी युवक मदन और मोहित को अधमरा समझ रहे थे लेकिन मदन की मौत हो गई। इसके बाद दोनों को उठाकर आरोपी युवक कॉलेज में डाल गए। वहीं परिजनों का कहना है कि आरोपी युवक दोनों का अपहरण कॉलेज से करके ले गए और हत्या के बाद फेंक गए।


फिलहाल इस मामले में पुलिस भी कोई ठोस निर्णय पर नहीं पहुंच पाई है। पुलिस कॉलेज के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है ताकि सच्चाई का पता चल सके। घायल मोहित व जान बचाकर भाग निकले प्रवीण से पूछताछ की जा रही रही है। 

खेतीबाड़ी करके अपने बच्चों को पढ़ा रहे थे सत्यवान
गांव दनौदा कलां निवासी सत्यवान के दो बेटे हैं। इनमें मदन छोटा है जोकि बीए पास कर चुका है। उस जबकि बड़ा लड़का किसी निजी कंपनी में काम करता है। दोनों की शादी भी नहीं हुई । मार्च महीने में दोनों की एक साथ शादी करने की सत्यवान ने योजना बनाई थी लेकिन उसे क्या पता था कि उसके एक बेटे की छात्रों के आपसी विवाद में जान चली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed