फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Body of young man found in drain at Safidon

Murder in Jind: सफीदों में गंदे नाले में मिला युवक का शव, परिजनों ने सफीदों के खानसर चौक पर लगाया जाम

Tue, 05 Jul 2022 02:16 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 05 Jul 2022 02:16 PM IST
सार

एक होटल में मैनेजर कार्यरत बलिंद्र सैनी सोमवार शाम को किसी का फोन आने के बाद घर से निकला था। काफी देर रात तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
Body of young man found in drain at Safidon
सफीदों में युवक की हत्या के बाद रोते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

जींद में सफीदों के वार्ड नंबर दो निवासी एक युवक का शव गंदे नाले से मिला है। युवक सोमवार रात को ही घर से लापता था। मृतक के शरीर पर चाकुओं व तेजधार हथियारों के निशान थे। साफ है कि युवक की हत्या करके शव नाले में डाला गया है। गुस्साए परिजनों ने सफीदों के खानसर चौक पर जाम लगाकर जींद-पानीपत रोड ब्लॉक कर दिया। 

विज्ञापन


सोमवार शाम को वार्ड नंबर दो निवासी एक होटल में मैनेजर कार्यरत बलिंद्र सैनी के पास किसी का फोन आया। इसके बाद वह घर से निकल गया। काफी देर रात तक जब बलिंद्र घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुआ और उसकी तलाश शुरू की गई। परिजन शहर थाना में भी पहुंचे लेकिन कोई पता नहीं चला। रात को ही उसकी एक ऑडियो वायरल हुई। इसमें बलिंद्र कह रहा है कि मैं आपसे पैसे भी नहीं लूंगा, आप मुझे छोड़ दो। वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि तुझे छोड़ दिया तो लोग मुझे मार देंगे। इसके बाद मामला अधिक संदिग्ध हो गया। परिजनों ने रात में ही शहर थाना पहुंचकर हत्या की आशंका जताई। 
विज्ञापन


इसी बीच कृष्ण नामक एक युवक शहर थाना में पहुंचा और कहा कि उसकी बलिंद्र के साथ हाथापाई हुई थी, इसके बाद उसे कुछ पता नहीं। पुलिस रात को ही कृष्ण को लेकर गंदे नाले के पास पहुंची और सफाई कर्मचारियों को बुलाकर सर्च अभियान चलाया। कुछ देर में वहां से बलिंद्र की बाइक मिली और मौके से एक चाकू भी मिला। जहां से बाइक मिली, उसके कुछ ही दूरी पर बलिंद्र का शव भी मिल गया। सूचना पाकर डीएसपी जितेंद्र खटकड़ व जींद से फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। मृतक की पत्नी सुमन ने कृष्ण पर उसके पति की हत्या के आरोप लगाए हैं। वहीं परिजन खानसर चौक पर धरना देकर बैठ गए। एसपी नरेंद्र बिजरानिया ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राथमिक दृष्टि में पैसे के लेनदेन को लेकर हत्या करना सामने आई है। जल्द ही मामला स्पष्ट हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed