{"_id":"5b2beafd4f1c1bf67a8b66f6","slug":"91529604861-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी फुटेज में चेहरा देखकर युवक ने काबू किया चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीसीटीवी फुटेज में चेहरा देखकर युवक ने काबू किया चोर
Updated Thu, 21 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गांव ईगराह निवासी एक युवक का एक व्यक्ति ने बस स्टैंड के काउंटर नंबर 11 से बैग चोरी कर लिया। युवक ने बस स्टैंड पर लगे सीसीटीवी कैमरे में व्यक्ति की पहचान कर उसे बस स्टैंड पर ही पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को काबू कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।
गांव ईगराह निवासी युवक सुमित जींद में कोचिंग लेने आता है। बुधवार दोपहर साढ़े 12 बजे वह बस स्टैंड के बूथ नंबर 11 पर टिकट लेने गया। पीछे से किसी ने उसका बैग चुरा लिया। सुमित ने बताया कि उसके बैग में आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड, एचडीएफसी व उज्जीवन बैंक का एटीएम कार्ड, हैवी लाइसेंस की स्लिप व 270 रुपये थे। बैग चोरी होने के बाद वह बस स्टैंड के कंट्रोल रूम में गया और उसने सीसीटीवी फुटेज देखी और आरोपी की तलाश शुरू की। एक घंटे बाद सुमित ने आरोपी को पकड़ लिया और बस स्टैंड पुलिस चौकी को सौंप दिया। आरोपी की पहचान गुजरात के गांधीनगर निवासी सूरजभान के रूप में हुई।