फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   मकान गिरने से मकान मालिक की मौत

मकान गिरने से मकान मालिक की मौत

Sun, 02 Jul 2017 12:24 AM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
मकान गिरने से मकान मालिक की मौत

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। दनौदा कलां गांव में शनिवार को एक मकान के गिरने से मकान मालिक की मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद शव को निकाला गया। एक मकान को जैक लगाकर ऊंचा उठाने का काम चल रहा था। अचानक एक जैक के हटने से पूरा मकान असंतुलित होकर ढह गया। इसके नीचे मकान मालिक दब गया और उसकी मौत हो गई। मकान गिरते ही आसपास के लोगों ने मलबे को हटाने का प्रयास किया और मकान मालिक जगरूप को मलबे के नीचे से निकालकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। लोगों ने बताया कि मजदूर जैक से जगरूप का मकान ऊंचा उठा रहे थे। इसी दौरान एक जैक हिलकर नीचे से निकल गया। ऐसा होते ही मजदूर तो वहां से निकल गए लेकिन मकान मालिक मलबे के नीचे दब गया। जेसीबी की मदद से मलबा हटाया गया। इस दौरान पता चला कि एक और व्यक्ति मलबे के नीचे दबा है, लेकिन काफी देर तलाश की गई दूसरा कोई व्यक्ति नहीं मिला। जैक के हटने का कारण बारिश बताया गया। जमीन में नमी होने के कारण जैक ने अपनी पकड़ छोड़ दी और यह हादसा हो गया। डीएसपी कुलवंत बिश्नोई ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।
मकान गिरने से मकान मालिक की मौत
मकान को ऊंचा उठाने के लिए लगे जैक के हटने से गिरा मकान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed