फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   चलते हुए हादसे

चलते हुए हादसे

Mon, 06 Nov 2017 10:54 PM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
चलते हुए हादसे
स्मॉक व कोहरे के चलते हादसे में एक की मौत, 14 घायल, दो दर्जन गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। नरवाना क्षेत्र में सोमवार को कोहरा इतना अधिक था कि कुछ कदमों की दूरी पर भी दिखाई नहीं दे रहा था। धुंध के कारण क्षेत्र में चार हादसे हुए। जिसमें एक युवक की मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए। हादसों में लगभग दो दर्जन गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त ग्रस्त हो गई। घायलों को नरवाना के सामान्य अस्पताल में लाया गया। जहां कुछ की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।
नेशनल हाईवे चंडीगढ़-हिसार मार्ग पर ढाकल और हाथों गांव के बीच कोहरे के कारण एक बाइक सवार निजी बस की चपेट में आ गया। इसमें निजी बस ने बाइक सवार को कुचल दिया। बस के ब्रेक लगने के कारण पीछे आ रहे छह-सात वाहन भी टकरा गए और कुछ वाहन डिवाइडर पर भी चढ़ गए। हादसे से कुछ दूरी पर ब्रेक लगने के कारण कई वाहन और भी टकरा गये। इस हादसे में ढाकल गांव निवासी 26 वर्षीय जितेंद्र की मौत हो गई। जबकि पीछे आ रहे वाहनों में धरोदी गांव वासी राजेंद्र व संदीप गंभीर रुप से घायल हो गये। घायलों को राहगीरों की सहायता से सामान्य अस्पताल लाया गया। जहां गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया गया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं दिल्ली-पटियाला हाईवे पर दातासिंहवाला गांव के पास कोहरे के कारण एक बाइक सवार की एक वाहन से टक्कर हो गई। इसमें काब्रछा गांव वासी सतीश गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे बाद में पीजीआई रेफर कर दिया गया। कोहरे के कारण कई वाहन ओर भी टकरा गये। जिसमें दो अन्य को कैथल निजी अस्पताल ले जाया गया। काब्रछा गांव वासी सतीश नरवाना से पातड़ा की ओर जा रहा था। वही बिधराना गांव के पास भी एक बाइक बुग्गी से टकरा गई। इसमें बाइक पर सवार बुजुर्ग महिला वेदों निवासी शिमला भी घायल हो गई।
विज्ञापन



घायल को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा
घने कोहरे के कारण दिल्ली-पटियाला हाईवे पर डूमरखां गांव के पास डंपर चालक ने एक बाइक को टक्कर मारी। इसमें बाइक चालक सड़क पर गिर गया। इस दौरान पीछे आ रहे टाटा मैजिक में सवार लोगों ने बाइक चालक की सहायता करने के लिए गाड़ी को रोक दिया। टाटा मैजिक सवार से कुछ लोग बाइक चालक की सहायता करने में लग गए और पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टाटा मैजिक में टक्कर मार दी। जिसके कारण टाटा मैजिक में सवार पांच महिलाएं व एक पुरुष घायल हो गए। कोहरे के कारण कई वाहन भी आपस में टकरा गए। हादसें में घायलों को नरवाना सामान्य अस्पताल लाया गया। जहां सभी घायलों का उपचार किया गया। इस हादसें में सफाखेड़ी निवासी दीपक, छातर गांव वासी रोशनी, वेदो, ममता, रोशनी पत्नी राममेहर, राममेहर, दीपक और मुकेश घायल हो गए। टाटा मैजिक में सवार छातर गांव के लोग अंदाना गांव में शोक व्यक्त करने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



ट्रेन रही निर्धारित समय से लेट
धुंध और कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार कम हुई। नेशनल हाइवे, लिंक मार्गों पर वाहन दिन में भी लाइटें जला कर सफर करते नजर आए। ट्रेन भी अपने निर्धारित समय से काफी देरी से आई। पैसेंजर ट्रेन जाखल से दिल्ली, कुरूक्षेत्र से दिल्ली अपने निर्धारित समय से पौने से एक घंटे देरी से पहुंची। कोहरे के चलते करसिंधु गांव के पास बाइक सवार युवक ने कोहरे के चलते ट्राली न दिखाने से टक्कर मार दी। घायल मोटरसाइकिल सवार राहुल को नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए राहगीरों ने दाखिल करवाया गया। वाहन चालक राममेहर, सुभाष, मांगेराम ने कहा कि आज आम दिनों की अपेक्षा कोहर अधिक था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed