फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   नरवाना में एक किलो 300 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक काबू

नरवाना में एक किलो 300 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक काबू

Sun, 13 Jan 2019 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
नरवाना में एक किलो 300 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक काबू
1.30 किलो स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना (जींद)। सीआईए टीम नरवाना ने नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले दो युवकों को करोड़ों रुपये की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। अदालत ने दोनों आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब पुलिस आरोपियों से स्मैक कहां से आई और कहां पर सप्लाई होनी थी, इसके बारे में पूछताछ करेगी।
सीआईए इंचार्ज समरजीत ने बताया कि उनकी टीम ने हमीरगढ़ गांव के पास स्थित रेलवे फाटक पर नाका लगाया हुआ था। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवक आते हुए दिखाई दिए। उन्हें रुकने का इशारा किया गया तो वे भागने लगे, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों द्वारा उन्हें पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उनके पास से एक किलो 300 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
विज्ञापन

सीआईए इंचार्ज ने बताया कि युवक की पहचान खरल गांव निवासी विक्रम उर्फ विक्की के रूप में हुई है। फिलहाल वह नरवाना जींद की चमेला कॉलोनी में रहता है। दूसरे आरोपी की आरोप हिसार जिला के किरोड़ी गांव निवासी हरदीप है। उन्होंने बताया कि दोनों तस्कर बाइक पर सवार होकर धमतान से नरवाना की ओर आ रहे थे। हमीरगढ़ रोड पर तलाशी के दौरान विक्रम के पास 700 ग्राम और हरदीप के पास 600 ग्राम स्मैक बरामद की। दोनों आरोपी अपनी जैकेट में स्मैक को छुपाया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय से धंधे में संलिप्त है विक्रम
पुलिस सूत्रों के अनुसार नरवाना निवासी विक्रम लंबे समय से स्मैक के धंधे में संलिप्त है। वहीं हिसार जिला के किरोड़ी गांव निवासी हरदीप गांव में ही रहता है और गांव की टीम में कबड्डी खेलता है। दोनों को स्मैक की यह खेप सप्लाई करनी थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार पूछताछ में दोनों ही आरोपियों अभी तक सहयोग नहीं किया है। ऐसे में उनसे शनिवार को फिर से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed