{"_id":"5a0491374f1c1b8e698ba55c","slug":"61510248759-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिला महिला का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिला महिला का शव
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फंदे पर लटकता मिला महिला का शव
जींद। अहिरका गांव में वीरवार शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव फांसी के फंदे पर लटकते पाए जाने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले सामान्य अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अहिरका निवासी मोनिका का शव वीरवार शाम को घर में फांसी के फंदे पर लटकता पाया गया। घटना के दौरान मृतका की सास पड़ोस में गई हुई थी जबकि उसकी ननद पढ़ने के लिए बाहर गई हुई थी। घर में मोनिका अकेली ही थी। घटना का शाम को उस समय पता चला जब मोनिका की सास घर वापस लौटी। मोनिका फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि महिला के फांसी के फंदे पर लटकने की सूचना मिली थी। जिस पर शव को कब्जे में ले लिया गया है। मायका पक्ष को सूचना दी गई है। उनके आने के बाद ही आगामी कार्रवाई हो पाएगी।