फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   रोड रोलर से टकराई बाइक, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत, एक गंभीर

रोड रोलर से टकराई बाइक, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत, एक गंभीर

Sat, 24 Jun 2017 12:31 AM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
रोड रोलर से टकराई बाइक, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गांव लोहचब के निकट रोड रोलर में बाइक टकराने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में केवल तीन साल का बच्चा ही बचा। उसको गंभीर चोट लगने के कारण पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। हादसे में मरने वालों में एक आठ महीने की बच्ची भी है। इस दौरान बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था और एक ही बाइक पर चार लोग सवार थे। परिवार के तीन सदस्यों की मौत के बाद गांव में मातम का माहौल बन गया। हादसे की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल ले आई। जहां पर शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार, गांव जाजवान निवासी राममेहर दो दिन पहले पत्नी ममता, तीन वर्षीय बेटा आर्यन, आठ महीने की बेटी आलिया को साथ लेकर अपनी ममेरी बहन नीलम के ससुराल खेड़ी तलौडा में मिलने गए थे। जहां से वीरवार देर शाम को राममेहर बच्चों को बाइक पर बैठाकर वापस निकला था। खेड़ी तलौडा से थोड़ी ही दूर पर गांव लोहचब के निकट सड़क पर खड़े रोड रोलर से बाइक टकरा गई। टक्कर लगने से बाइक के पीछे बेटी ममता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राममेहर और उसके दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही वहां से निकल रहे लोगों ने उनको उठाया और नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने राममेहर, उसके बेटे आर्यन, बेटी आलिया को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जहां पर पहुंचने से पहले ही राममेहर और आठ महीने की आलिया की मौत हो गई। जबकि हादसे में परिवार का एकमात्र सदस्य बचे आर्यन का पीजीआई रोहतक में उपचार चल रहा है। जहां पर उसकी भी गंभीर हालात है। हादसे की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने हादसे के बाद बाइक और रोड रोलर को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक के भाई बिजेंद्र की शिकायत पर अज्ञात रोड रोलर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


सड़क पर खड़ा था रोड रोलर
मृतक के जीजा अनिल ने बताया कि राममेहर अपने परिवार के साथ घर से निकला था। जहां पर सड़क का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन रोड रोलर चालक ने लापरवाही बरतते हुए रोलर को सड़क पर ही खड़ा कर दिया। जहां अंधेरा होने के कारण वाहनों की लाइट पड़ने से बाइक चला रहे राममेहर को रोड रोलर नहीं दिखा और उसमें सीधी टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी समारोह में शामिल होने की बात कहकर निकले घर से
मृतक के जीजा अनिल ने बताया कि वीरवार काफी देर हो चुकी थी। राममेहर के पास रिश्तेदारी सुरबुरा से फोन आ गया, जहां शादी समारोह था। राममेहर ने अचानक ही परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने का प्लान बनाया। उन्होंने अंधेरा होने की बात कहकर रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह बाइक लेकर परिवार के साथ निकल गया। इसके बाद वह हादसे का शिकार हो गया।

आर्यन के सिर से उठा माता-पिता का हाथ
लोहचब के निकट सड़क हादसे में राममेहर का लगभग पूरा परिवार ही उजड़ गया। राममेहर के परिवार में चार ही सदस्य थे, लेकिन हादसे में केवल तीन साल का बच्चा आर्यन ही बच पाया है। हादसे में माता-पिता का साया आर्यन के ऊपर से उठ गया। एक ही परिवार के तीन सदस्यों का अंतिम संस्कार होने के दौरान लोगों की आंखों से आंसू निकल आए।

मामले के जांच अधिकारी एएसआई जगदीश ने बताया कि हादसा रोड रोलर में बाइक टकराने से हुआ है। वाहनों की लाइट गिरने से खड़ा रोड रोलर नहीं दिखा और बाइक टकरा गई। इसमें अज्ञात रोड रोलर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।


बच सकती थी जान
जांच अधिकारी जगदीश के अनुसार, राममेहर ने बाइक चलाते वक्त हेलमेट नहीं पहना था। उन्होंने कहा कि दुपहिया चालकों को हमेशा हेल्मेट का प्रयोग करना चाहिए। इससे दुर्घटना के समय जान बचने की उम्मीद रहती है। जांच के अधिकारी के अनुसार बाइक पर दो से अधिक सवारियों को यात्रा नहीं करनी चाहिए।

रोड रोलर से टकराई बाइक, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत, एक गंभीर
लोहचब के निकट हुआ सड़क हादसा, चालक ने नहीं पहना था हेलमेट, चार लोग थे बाइक पर सवार
हादसे में पति-पत्नी और आठ महीने की बच्ची की मौत, केवल तीन साल का बच्चा बचा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed