फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   एटीएम कार्ड बदलकर निकाले साढ़े 47 हजार रुपये

एटीएम कार्ड बदलकर निकाले साढ़े 47 हजार रुपये

Tue, 19 Jun 2018 12:28 AM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर निकाले साढ़े 47 हजार रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। नरवाना की धर्म सिंह कॉलोनी निवासी एक युवक का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से अज्ञात युवक ने 47500 रुपये निकलवा लिए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में धर्म सिंह कॉलोनी निवासी आशीष ने कहा कि वह कॉलेज में पढ़ाई करता है। उसने अपनी पढ़ाई के लिए अपने खाते में पैसे डलवाए थे। वह अपने खाते से पैसे निकलवाने हनुमान नगर स्थित एसबीआई की एटीएम में गया था। उसने काफी प्रयास किए लेकिन पैसे नहीं निकले। एटीएम में ही खड़े एक युवक ने उसकी सहायता करने के नाम पर उसका एटीएम कार्ड ले लिया और बाद में कहा कि पैसे नहीं निकले। तभी युवक ने एटीएम कार्ड बदल दिया। घर पहुंचते ही आशीष के फोन पर 47500 रुपये निकलने का मैसेज आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed