{"_id":"5c4f542dbdec2256ab4e5d62","slug":"41548702765-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड़क दुर्घटना में युवक की मौत, एक पीजीआई रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ड़क दुर्घटना में युवक की मौत, एक पीजीआई रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड़े ट्रक में टकराई कार, एक युव की मौत, दूसरा पीजीआई रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गांव तलोडा के पास सड़क पर खड़े ट्रक में एक कार टकरा गई। हादसे मे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक को नागरिक अस्पताल में पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे युवक की हालत गंभीर देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक युवक के भाई की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
जींद की अर्बन एस्टेट निवासी अनिल अपने भाई सुनील व अपने दोस्त गोहाना निवासी जितेंद्र के साथ किसी कार्य से पानीपत गए थे। रात को लगभग 11 बजे जब वह तीनों अपनी कार से जींद वापस आ रहे थे तो तलोडा गांव के पास सड़क पर एक ट्रक खड़ा था, जो चालक अनिल को दिखाई नहीं दिया। इस कारण उनकी कार ट्रक से टकरा गई। इसमें सुनील व जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को नागरिक अस्पताल में लाया गया। यहां चिकित्सकों ने 25 वर्षीय सुनील को मृत घोषित कर दिया व जितेंद्र को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक सुनील के भाई अनिल की शिकायत ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
व्हील अलाइमेंट की दुकान चलाता था सुनील
अर्बन इस्टेट निवासी मृतक सुनील सफीदों रोड पर व्हील अलाइमेंट की दुकान चलाता था। उसके पिता वीरेंद्र रोडवेज में क्लर्क के पद पर काम करते हैं। सुनील की दो वर्ष पहले ही शादी हुई थी। उसके एक साल का बेटा है।