{"_id":"5c40d05dbdec22736f4a6e65","slug":"31547751517-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनिना गांव में मजदूर को गोली मारने के आरोप में नौ के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कनिना गांव में मजदूर को गोली मारने के आरोप में नौ के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजदूर को बुलाकर गोली मारने के आरोप में नौ के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। किनाना गांव में मजदूर राजबीर को गोली मारने के आरोप में नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। हमलावरों को पकड़े के लिए दो टीमों का गठन किया गया है और छापेमारी की जा रही है।
16 जनवरी को दो गाड़ियों में सवार होकर 8 से 10 बदमाश किनाना गांव के बस अड्डे पर पहुंचे थे। फोन कर किनाना गांव के 35 वर्षीय मजदूर राजबीर को घर से बस अड्डे पर बुलाया। वहां पर हाथापाई हुई और बदमाशों ने राजबीर को गोली मार दी थी। गोली राजबीर के कंधों पर लगी थी। गोली की आवाज को देखकर अन्य ग्रामीण वहां पर पहुंच थे। ग्रामीणों ने गाड़ियों पर डंडों, बिंडो और ईंटों से हमला बोलकर एक बदमाश को दबोच लिया था। ग्रामीणों ने हमलावर की धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया था। सूचना पाकर डीएसपी व थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की थी। पुलिस ने राजबीर के भाई मदन लाल की शिकायत पर रामराई खेड़ा गांव के ओमप्रकाश, अजय, रामबीर, अनिल, राजकुमार, आशीष, रविंद्र, सुनील व एक अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।