{"_id":"5b05b4774f1c1b5c798b5fe3","slug":"21527100535-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर में हिस्सेदारी करके लगाया सांझेदार को 20 लाख का चूना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेडिकल स्टोर में हिस्सेदारी करके लगाया सांझेदार को 20 लाख का चूना
Updated Thu, 24 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
सेक्टर आठ निवासी एक व्यक्ति ने दो भाइयों पर उसकी मेडिकल स्टोर की दुकान में सांझेदारी करके 20 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में अनिल कुमार ने कहा कि उसकी श्रीराम मेडिकोज के नाम से सुभाष नगर रोहतक रोड पर दुकान थी। उसकी दुकान पर हिसार जिले के गांव पापड़ा निवासी हाल आबाद सुभाष नगर रोहतक रोड दिनेश का आना-जाना था। दिनेश ने कहा कि वह उसकी दुकान में हिस्सेदारी करना चाहता है। दिनेश के साथ उसका भाई नरेश भी आया और उन्होंने 50 प्रतिशत हिस्सेदारी दुकान में कर ली। अनिल ने कहा कि उसकी दुकान की प्रोपराइटर उसकी पत्नी नीलम थी। कुछ दिन तक सब ठीक चलता रहा। बाद में अनिल ने जब हिसाब-किताब चैक किया तो उसमें काफी गड़बड़ मिली। उसने अपनी हिस्सेदारी अलग करने का फैसला किया। हिस्सेदारी जब अलग हुई तो दुकान की कीमत 2412861 रुपये तय हुई। दोनों भाइयों ने दुकान ले ली और अनिल को 412000 रुपये दे दिए बाकी 20 लाख रुपये दो महीने बाद देने की बात कही। अनिल के बार-बार कहने पर दिनेश व नरेश ने पैसे नहीं दिए। पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।