{"_id":"5b899cfe42c7927c4532f3d0","slug":"201535745278-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 वर्षीय किशोरी के साथ दो युवकों ने बंधक बनाकर किया गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
14 वर्षीय किशोरी के साथ दो युवकों ने बंधक बनाकर किया गैंगरेप
Updated Sat, 01 Sep 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग से पहले किया गैंगरेप, दो माह बाद फिर एक युवक ने किया दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। पिल्लूखेड़ा थाना के तहत आने वाले एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिग को दो युवकों ने बंधक बनाकर गैंगरेप किया। आरोपियों की धमकी के बाद नाबालिग ने घर पर कुछ नहीं बताया। पहली बार गैंगरेप करने के दो माह बाद एक युवक ने दोबारा से नाबालिग को घर से उठाकर ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद नाबालिग ने पूरी बात परिजनों को बताई। आरोपियों ने किशोरी के साथ मारपीट भी की और जातिसूचक गालियां भी निकालीं। मामले की जांच कर रहे डीएसपी रामभज ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
महिला थाना पुलिस को एक किशोरी ने शिकायत देकर कहा कि गांव सिवाहा निवासी विवेक व तरुण ने 15 जून को उसको बंधक बना लिया और उसके साथ गैंगरेप किया। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने नाबालिग को धमकी की दी कि अगर उसने इस बारे मे किसी को बताया तो जान से मार देंगे। इसके बाद नाबालिग डर के मारे किसी को कुछ बता नहीं पाई। इसके बाद 28 अगस्त को जब नाबालिग घर जा रही थी तो गांव सिवाहा निवासी मंगल ने उसे पकड़ लिया और सुनसान जगह पर लेजाकर उसके साथ रेप किया। मंगल ने भी नाबालिग को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद नाबालिग रोती हुई घर पहुंची और पहले हुई घटना के बारे में भी परिजनों को बताया। परिजन उसे लेकर महिला थाना पहुंचे। महिला थाना पुलिस ने विवेक, तरुण व मंगल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रहे डीएसपी रामभज ने कहा कि नाबालिग का मेडिकल करवाया गया है। इसके बाद तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।