फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   दहेज प्रताडना के आरोप में पति सहित छह नामजद

दहेज प्रताडना के आरोप में पति सहित छह नामजद

Thu, 13 Sep 2018 12:57 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
दहेज प्रताडना के आरोप में पति सहित छह नामजद
दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति सहित छह पर मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित करने के आरोप में पुलिस ने पति सहित छह लोगों को नामजद किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शहर की शिव कॉलोनी निवासी ऊषा रानी ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी करनाल जिले के गांव गुढ़ा निवासी अतुल के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। दहेज के लिए अक्सर उसके साथ मारपीट की जाती थी। आरोप लगाया कि 29 अक्तूबर 2016 को उसके पति अतुल, ससुर ईश्वरचंद, सास दर्शना देवी, जेठ तिलकराज, गांव खरकली निवासी जसबीर तथा उसकी ननद के पति आनंद ने उसके साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। दोबारा वापस आने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed