{"_id":"59ea39d84f1c1b6f548b8386","slug":"191508522456-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार से बैग झपटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानदार से बैग झपटा
Updated Fri, 20 Oct 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन महिलाओं ने दुकानदार से बैग झपटा
जींद। शहर के झांझ गेट पर दुकानों के बाहर लगी स्टाल से तीन महिलाओं ने दुकानदार का बैग झपट लिया। शोर मचाए जाने पर आसपास के लोगों ने महिलाओं का पीछा किया और उनको झपटे गए बैग सहित काबू कर लिया। आसपास के लोगों ने तीनों महिलाओं को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी महिलाओं से पूछताछ कर रही है।
झांझ गेट निवासी अनिल कुमार ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बाजार में रेडिमेट की दुकान है। दीपावली पर्व होने के चलते उसने दुकान के बाहर स्टाल लगाई हुई थी। इसी दौरान तीन महिलाएं आई और पैसे से भरे हुए बैग को झपटकर भीड़ का फायदा उठाकर भागने लगी। उसके द्वारा शोर मचाए जाने पर लोगों ने उनका पीछा किया और तीनों को काबू कर लिया। लोगों ने महिलाओं के कब्जे से पैसे का बैग बरामद कर लिया। पुलिस पूछताछ में महिलाओं की पहचान ओम नगर तोशाम निवासी निर्मला, ओम नगर जींद निवासी मोनिका, गांव बोहतवाला निवासी सुषमा के रुप में हुई। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज करके पूछताछ शुरू कर दी।