{"_id":"59515a204f1c1b79678b4789","slug":"181498503712-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में चेकिंग अभियान, मोबाइल बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल में चेकिंग अभियान, मोबाइल बरामद
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जिला कारागार में चेकिंग अभियान के दौरान बैरक के डस्टबिन से एक मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस ने जेल अधीक्षक की शिकायत पर अज्ञात बंदियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जेल उपाधीक्षक सेवा सिंह ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार सुबह जेल के अंदर सर्च अभियान चलाया गया। जब जेल की बैरक नौ में पहुंचे तो वहां डस्टबिन में दूध की थैली के खाली पैकेट में मोबाइल रखा था। जब मोबाइल को चालू करके देखने का प्रयास किया तो वह लॉक था। पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में लेकर उसके अंदर मौजूद सिम के आधार पर उसके रखने के बंदियों की जांच करनी शुरू कर दी है। पुलिस फोन की कॉल डिटेल के माध्यम से पता लगाएगी कि फोन से कहां-कहां फोन किए गए हैं।