{"_id":"5a70baea4f1c1b8f268b73f4","slug":"171517337322-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साले ने जीजा व अपने दो भानजों पर लगाए जबरदस्ती जहरीला पदार्थ खिलाने के आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साले ने जीजा व अपने दो भानजों पर लगाए जबरदस्ती जहरीला पदार्थ खिलाने के आरोप
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साले ने जीजा व अपने दो भांजों पर लगाए जबरदस्ती जहरीला पदार्थ खिलाने के आरोप
75 लाख रुपयेे लेनदेन को लेकर है विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। नगर की नई अनाज मंडी में व्यापारियों के बीच चल रही पंचायत की बजाए, अंदर बैठकर समझौता करने की बात कहकर जीजा द्वारा अपने साले को जहरीला पदार्थ खिलाने का मामला सामने आया है। सफीदों पुलिस ने पिल्लूखेड़ा ब्लॉक के गांव कालवा वासी पीड़ित पवन की शिकायत पर पवन के जीजा नई अनाज मंडी वासी व्यापारी होशियार सिंह व उसके भांजे मीनी व बीटू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पवन ने तीनों पर जबरदस्ती जहरीला पदार्थ खिलाने के आरोप लगाए हैं।
जांच अधिकारी एसआई राममेहर ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में पवन ने कहा कि उसने अपनी जमीन बेचकर अपने जीजा होशियार सिंह को 75 लाख रुपये दिए थे। इन रुपये के लेन-देन को लेकर उनका विवाद चल रहा था। 26 जनवरी को इसी विवाद को लेकर व्यापारियों व परिजनों के बीच नई अनाज मंडी में पंचायत चल रही थी। पवन ने पुलिस को बताया है कि उसके जीजा होशियार सिंह ने उससे कहा कि उसकी पंचायत में बेईज्जती करने की बजाए आपस में बैठकर दुकान के अंदर फैसला करने की बात कही। दुकान में बैठकर जब वे बातचीत कर रहे थे तो आपसी कहासुनी हो गई। उसके जीजा होशियार सिंह व भांजे मीनी व बीटू ने उसे जबरदस्ती जहरीला पदार्थ खिला दिया। इस कारण गंभीरावस्था में ही उसे सफीदों के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से उसे खानपुर पीजीआई रेफर कर दिया गया। जांच अधिकारी राममेहर ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित के होश में आने के बाद उसके बयान दर्ज कर होशियार सिंह, उसके लड़के मीनी व बीटू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।