फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   मिनी बस चालक ने ट्रक में मारी टक्कर

मिनी बस चालक ने ट्रक में मारी टक्कर

Thu, 06 Jul 2017 12:11 AM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
मिनी बस चालक ने ट्रक में मारी टक्कर

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गांव किनाना के निकट ट्रक से टक्कर होने से मिनी बस सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। हादसे में घायल लोग अपने जानकार को आस्ट्रेलिया जाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर छोड़कर वापस घर लौट रहे थे। हादसे के बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां पर चिकित्सकों ने घायलों की गंभीर हालत देख पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। घायलों ने आरोप लगाया कि मिनी बस चालक रास्ते में कुछ सामान को रखना चाहता था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद चालक गुस्से में आ गया और बस को लापरवाही से चलाने लगा। जब वह गांव किनाना के निकट पहुंचे तो उसने परिचालक की साइड को सड़क किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मिनी बस चालक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार गांव रैला जिला मानसा पंजाब निवासी जगदीप का आस्ट्रेलिया जाने के लिए वीजा लगा है। मंगलवार रात को उसकी दिल्ली एयरपोर्ट से आस्ट्रेलिया के लिए फ्लाइट थी। जगदीप को छोड़ने के लिए उसके गांव के ही दोस्तों ने बरनाला शहर से एक मिनी बस को किराये पर बुक की। इस दौरान जगदीप को छोड़ने के लिए 10 दोस्त बस में सवार हो गए। रात को सभी दिल्ली एयर पोर्ट से वापस घर आ रहे थे। जब वह गांव किनाना के निकट पहुंचे तो उनकी मिनी बस के सामने खड़े ट्रक से टक्कर हो गई। इसमें मिनी बस में जगदीप के दोस्त गांव रैला निवासी कुलदीप व गांव बुडलाडा निवासी गुरसेवक की मौत हो गई। जबकि गगन, छोटा, गुरविंद्र, मखन, गुरमेल, रणजीत, गुरदीप, गुरप्रीत, गुरजीत, गढरई घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने गुरमेल की शिकायत पर मिनी बस चालक गुरप्रीत के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


बैग रखने से मना करने पर मारी टक्कर
पुलिस को दी शिकायत में गांव रैला जिला मानसा निवासी गुरमेल ने बताया कि सभी दोस्त जगदीप को छोड़कर वापस पंजाब जा रहे थे। जब वह रोहतक के निकट एक ढाबे पर पहुंचे तो उनकी बस को चला रहे गुरप्रीत ने ढाबे से कुछ बैगों को बस में रखना चाहा, लेकिन बस में सवार उनके सभी दोस्तों ने यह कहकर मना कर दिया कि बस को उन्होंने किराये पर किया है, इसलिए वह बस में किसी का कोई बैग नहीं रखवाएंगे। इसके बाद बस चालक जगप्रीत तैश में आकर बस को चलाने लगा। इस दौरान उन्होंने चालक को कई बार बस को ठीक तरीके से चलाने के लिए कहा, लेकिन चालक गुरप्रीत नहीं माना। जब वह गांव किनाना के निकट पहुंचे तो चालक गुरप्रीत ने सामने से खड़े ट्रक में जानबूझकर परिचालक की साइड में टक्कर मार दिया। इसमें उनके दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि सात घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
खड़े ट्रक से कार की टक्कर हुई है। पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जा चुके हैं। -रविश कुमार, प्रभारी सदर थाना, जींद।

खड़े ट्रक से मिनी बस की टक्कर, दो की मौत, सात घायल
बस में बैग रखवाने से मना करने पर मिनी बस चालक ने ट्रक में मारी टक्कर
पुलिस ने मिनी बस चालक के खिलाफ किया केस दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed