फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   रेलवे ग्रुप-डी के फिजिकल की तैयारी में जुटे युवक को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचला, मौत

रेलवे ग्रुप-डी के फिजिकल की तैयारी में जुटे युवक को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचला, मौत

Mon, 18 Mar 2019 11:04 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
रेलवे ग्रुप-डी के फिजिकल की तैयारी में जुटे युवक को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचला, मौत
नौकरी के लिए फिजिकल की तैयारी कर रहे युवक को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गांव कुचराना कलां के पास देर शाम रेलवे ग्रुप-डी फिजिकल की तैयारी में दौड़ लगा रहे एक युवक को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया। इसमें युवक की मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर चालक ट्रैक्टर समेत मौके से फरार हो गया। अलेवा थाना पुलिस ने मृतक के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मृतक के भाई की शिकायत पर फरार अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गांव कुचराना कलां निवासी 21 वर्षीय अनिल बीए प्रथम वर्ष का छात्र था और उसका रेलवे ग्रुप-डी का रिटर्न एग्जाम क्लीयर हो चुका था। अब उसका 29 मार्च को फिजिकल होना था। इसकी तैयारी अनिल काफी दिनों से कर रहा था। शाम को भी वह सड़क किनारे अपने फिजिकल की तैयारी के लिए दौड़ लगा रहा था। उसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने अनिल को सीधी टक्कर मार दी और कुचलते हुए निकल गया। इसमें अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर चालक ट्रैक्टर समेत मौके से फरार हो गया। घायल अनिल के पीछे आ रहे उसके बड़े भाई ने राहगीरों के मदद से नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर अलेवा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का मौका-मुआयना किया। मृतक के भाई सुरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। हाल ही में उसका रेलवे ग्रुप-डी का पेपर पास हुआ था। इसके लिए उसका 29 मार्च को फिजिकल जगाधरी में होना था। अनिल फिजिकल की तैयारी कर रहा था कि उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने अनिल को कुचल दिया। इसके चलते उसके भाई की मौत हो गई। मृतक अनिल तीन भाइयों में सबसे छोटा था। अलेवा थाना पुलिस ने मृतक के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मृतक के भाई सुरेंद्र की शिकायत पर अज्ञात फरार ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अलेवा थाना के जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि मृतक फिजिकल की तैयारी के सिलसिले में सड़क के साथ दौड़ लगा रहा था। उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने युवक को टक्कर मार दी। इसमें युवक की मौत हो गई। फिलहाल अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज लिया गया है।
विज्ञापन

एक ही झटके में चकनाचूर हो गए सपने
अनिल की साढ़े आठ महीने पहले ही शादी हुई थी। मृतक अनिल के बड़े भाई सुरेंद्र व अमित खेतीबाड़ी का काम करते हैं। दोनों भाईयों ने अनिल पर पूरा ध्यान दे रखा था। उसे पढ़ाई में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दी जा रही थी। दोनों भाईयों को उम्मीद थी कि उनका छोटा भाई फिजिकल को आराम से पास कर लेगा और उनके परिवार में भी सरकारी नौकरी होगी। एक ट्रैक्टर चालक की लापरवाही ने पूरे परिवार के सपने चकनाचूर कर दिए। सुरेंद्र व अमित चाहते थे कि उनका भाई पढ़-लिखकर सरकारी नौकरी प्राप्त करे, इसके लिए दोनों भाई खुद ही खेतीबाड़ी का काम करते थे और अनिल को केवल पढ़ाई के लिए ही छोड़ रखा था। दोनों भाई अनिल के साथ-साथ उसकी पत्नी को भी पढ़ाते थे। अनिल की मौत के बाद पूरा परिवार सदमे में है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed