फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   गोहाना रोड पर चक्की मोड़ के पास दो गुटों में हुआ झगड़ा

गोहाना रोड पर चक्की मोड़ के पास दो गुटों में हुआ झगड़ा

Thu, 07 Jun 2018 12:44 AM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
गोहाना रोड पर चक्की मोड़ के पास दो गुटों में हुआ झगड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। गोहाना रोड पर चक्की मोड़ के पास युवकों के दो गुटों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। दुकानदारों ने एक युवक को बचा लिया और आरोपियों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सुबह 11 बजे चक्की मोड़ के पास चार-पांच युवक आपस में झगड़ रहे थे। मामला अधिक बढ़ गया और दो-तीन युवकों ने एक युवक पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। युवक बचकर सामने एक दुकान में घुस गया। जब हमलावर दुकान में घुसने लगे तो दुकानदार ने विरोध किया। इसके बाद हमलावर युवकों का दुकानदार से ही झगड़ा हो गया। आसपास के लोगों ने इकट्ठे होकर युवकों को पकड़ने की कोशिश तो आरोपी युवक फरार हो गए। दुकानदारों ने युवकों का पीछा कर दो को काबू कर लिया और पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया। सिविल लाइन थाना प्रभारी विरेंद्र खर्ब ने कहा कि आपस में छात्रों का झगड़ा था। उनके परिजनों को बुलाकर युवकों को समझाकर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed