फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   अधिकारी की जगह कर्मचारी ने हस्ताक्षर कर दी हथियार बेचने की स्वीकृति

अधिकारी की जगह कर्मचारी ने हस्ताक्षर कर दी हथियार बेचने की स्वीकृति

Fri, 23 Feb 2018 12:09 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
अधिकारी की जगह कर्मचारी ने हस्ताक्षर कर दी हथियार बेचने की स्वीकृति
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
सफीदों निवासी जयकिशन ने डीसी कार्यालय के एक पूर्व कर्मचारी पर जींद में रहते हुए सीटीएम की जगह खुद के हस्ताक्षर कर हथियार धारकों को हथियार बेचने की स्वीकृति देने का मामला सामने आया है। हालांकि शिकायतकर्ता इसकी शिकायत पहले भी डीसी ऑफिस से लेकर सीएम विंडो पर देने का दावा कर रहा है, लेकिन डीसी अमित खत्री इस मामले की जानकारी होने से मना कर रहे हैं।

शिकायतकर्ता जयकिशन ने बताया कि चार जून 2014 को कृष्ण, तेजपाल, नेत्रपाल, संजय कुमार, संदीप कुमार और 31 जुलाई 2014 को सतीश कुमार को हथियार बेचने की अनुमति दी गई। यह अनुमति नियमानुसार डीसी कार्यालय द्वारा दी जानी चाहिए। नियमानुसार इस स्वीकृति पर नगराधीश के हस्ताक्षर होने चाहिए थे, लेकिन एक कर्मचारी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए खुद के हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने बताया कि 28 मई 2014 से पांच मई 2015 तक नगराधीश का कार्यभार मेजर गायत्री अहलावत, एचसीएस के पास रहा। नियमानुसार हथियार बेचने की स्वीकृति पत्र पर मेजर गायत्री अहलावत के हस्ताक्षर होने चाहिए थे, लेकिन एक कर्मचारी ने खुद के हस्ताक्षर करके लोगों को हथियार बेचने की स्वीकृति प्रदान कर दी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस पूरी प्रक्रिया में कर्मचारी द्वारा भ्रष्टाचार को जमकर बढ़ावा दिया गया। शिकायत कर्ता जयकिशन ने कहा कि उन्होंने पांच माह पहले इस मामले की शिकायत सीएम विंडो, डीसी एवं अन्य उच्च अधिकारियों को की थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। आज एक बार फिर से वे मामले की शिकायत उपायुक्त को देने आए हैं। मामले में डीसी अमित खत्री ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो यह सरासर गलत है। इस पूरे मामले की उच्च अधिकारी द्वारा जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed