{"_id":"5ce5952abdec22076c4ed786","slug":"15585498545-jind-news199","type":"story","status":"publish","title_hn":"कामकाजी महिला हॉस्टल में रह रही छात्राओं में विवाद, एक गुट ने खाने में जहर देने का लगाया आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कामकाजी महिला हॉस्टल में रह रही छात्राओं में विवाद, एक गुट ने खाने में जहर देने का लगाया आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉस्टल में छात्राओं में विवाद, एक गुट ने खाने में जहर देने का लगाया आरोप
जींद। अलमारी में रखे पैसे और मोबाइल फोन चोरी को लेकर कामकाजी महिला हॉस्टल में छात्राओं के दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया। एक गुट की दो छात्राओं का आरोप है कि दूसरे गुट की छात्राओं ने उनके खाने में जहर मिला दिया है, जिससे उनकी तबियत बिगड़ गई। हालांकि घटना के दो दिन बाद छात्राएं अस्पताल में भर्ती हुईं और घटना की शिकायत पुलिस को दी। दिनभर चले ड्रामे के बाद शाम होते-होते छात्राओं के दोनों गुटों में समझौता भी हो गया।
दरअसल सफीदों गेट स्थित कामकाजी महिला हॉस्टल में करीब 50 महिलाएं व लड़कियां रहती हैं। यहां एक कमरे में रह रही पांच छात्राओं के बीच 20 मई को विवाद हो गया। एक छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह जींद में कोचिंग ले रही है। 10 मई को घर गई थी। इसके बाद जब वह 20 मई को वापस आई तो उसकी अलमारी का ताला टूटा हुआ था। अलमारी से उसके दो हजार रुपये व सहेली का मोबाइल फोन गायब मिला। इस बारे में पूछने पर कमरे में ही रह रही एक दूसरी छात्रा ने स्वीकारा कि ताल उसने तोड़ा है, लेकिन चोरी नहीं की। इस पर उनके बीच विवाद हो गया। हालांकि पहले सभी पांचों छात्राएं एक साथ खाना बनाती थी, लेकिन आरोप है कि उस दिन तीन लड़कियों ने अलग व दो ने अलग से खाना बनाया। एक छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह खाना बनाकर अपनी सहेली को छत से बुलाने चली गई। इसके बाद दोनों ने खाना खा लिया। एक छात्रा ने बहुत कम खाना खाया और दूसरी ने भरपेट। जिस छात्रा ने अधिक खाना खाया, उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। साथ ही दूसरे गुट की छात्राओं ने उसकी सहेली पर हमला कर दिया। इसके वह बेहोश पड़ी रही। छात्रा ने कहा कि 21 मई को हॉस्टल वार्डन उन्हें अस्पताल लेकर आई और 22 कई को उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। इस पर महिला पुलिस थाना की हवलदार नीलम ने अस्पताल पहुंच कर छात्राओं के बयान दर्ज किए। शाम को शिकायत देने वाली छात्रा ने बताया कि इस मामले में परिजनों ने समझौता करवा दिया है।