फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   लूट व हत्या के आरोपी बाबा से चांदी का रथ खरीदने वाला बाबा गिरफ्तार

लूट व हत्या के आरोपी बाबा से चांदी का रथ खरीदने वाला बाबा गिरफ्तार

Wed, 20 Mar 2019 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
लूट व हत्या के आरोपी बाबा से चांदी का रथ खरीदने वाला बाबा गिरफ्तार
लूट और हत्या के आरोपी बाबा से चांदी का रथ खरीदने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गांव पोंकरी खेड़ी के पुष्कर धाम के महंत परणाई नाथ की 20 फरवरी को हत्या कर दी गई थी। साथ ही डेरे में चोरी को अंजाम दिया गया था। चोरी करने वाले बाबाओं से चांदी का रथ और मोटरसाइकिल खरीदने के आरोपी हिसार जिले के गांव कुंभा निवासी 24 वर्षीय बाबा सोनू उर्फ सोहन गिरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी से चांदी का रथ तथा वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से जेल भेजने के निर्देश दिए गए। पुलिस को अभी हत्या में शामिल तीसरे बाबा हंसाईनाथ की तलाश है। वारदात के मुख्य आरोपी संदीप नाथ, महेश नाथ व हंसाईनाथ ने बाबा परणाई नाथ के डेरे से चोरी किया गया रथ सोहन गिरी को बेचा था। इसके बदले में इन लोगों ने स्मैक की दस पुड़िया और एक हजार रुपये दिए थे। अब पुलिस पता कर रही है कि सोहन गिरी स्मैक कहां से लाया था। इसके सहारे पुलिस स्मैक के बड़े कारोबारियों तक पहुंच सकती है।

जानकारी के लिए 20 फरवरी को गांव पोकरी खेड़ी स्थित पुष्कर धाम के महंत परणाई नाथ की हत्या हुई थी। हत्या के बाद डेरे से लूटपाट की घटना को भी अंजाम दिया गया था। सदर थाना पुलिस ने बाबा परणाई नाथ की हत्या के आरोप में कैथल जिले के गांव कैलरम निवासी महेशनाथ उर्फ सुशील को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में दूसरे आरोपी सोनीपत जिले के गांव बरौदा निवासी बाबा संदीप नाथ को भी गांव रामराय के एक मंदिर से गिरफ्तार किया था। इस वारदात में तीसरा आरोपी बाबा हंसाईनाथ पुलिस की पकड़ में अभी तक नहीं आ सका। बाबा हंसाई नाथ से मृतक बाबा परणाई नाथ के यहां से चोरी किया गया चांदी का रथ खरीदने वाले बाबा हिसार जिले के गांव कुंभा निवासी 24 वर्षीय बाबा सोनू उर्फ सोहन गिरी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोहन गिरी से बाबा हंसाईनाथ के खरीदा गया चांदी का रथ व वारदात में प्रयोग की गई बाइक भी बरामद कर ली है। सोहन गिरी ने बाइक व चांदी के रथ के बदले हंसाईनाथ को दस पुड़िया स्मैक और एक हजार रुपये दिए थे। पुलिस ने उसे बुधवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने सोहन गिरी को जेल भेजने के निर्देश दिए। मामले के जांच अधिकारी एसआई राममेहर सिंह ने कहा कि पुलिस जल्द ही हत्या के तीसरे आरोपी बाबा हंसाईनाथ को भी गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed