{"_id":"5c8fd754bdec22143556610f","slug":"141552930644-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर देने आई महिला का घर से बैग चुराने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेपर देने आई महिला का घर से बैग चुराने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला का बैग चुराने का आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। सदर थाना पुलिस ने लगभग तीन माह पहले गांव बिरौली में मकान का ताला तोड़कर चोरी करने की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी गांव बिरौली निवासी रामकुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। गांव बिरौली निवासी अजय ने आठ जनवरी को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि छह जनवरी को उसकी बहन सुशीला पेपर देने उनके घर आई हुई थी। उसने अपना बैग घर में रखा हुआ था और वह अपनी बहन का पेपर दिलाने के लिए चला गया। पीछे से चोरों ने दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़कर उसकी बहन का बैग चोरी कर लिया। अजय ने बताया कि उसकी बहन के बैग में कानों की बालियां, एक जोड़ी पाजेब, एक जोड़ी चुटकी, 20 हजार रुपये की नकदी, ड्राइविंग लाइसेंस, स्कूटी की आरसी, दो चैक बुक, एटीएम कार्ड समेत अन्य सामान भी था। पुलिस ने अजय की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज किया था। पुलिस जांच में गांव बिरौली निवासी रामकुमार का नाम सामने आया। सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रामकुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।