{"_id":"595d32114f1c1b51748b470e","slug":"141499279889-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों ने युवक पर की फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवारों ने युवक पर की फायरिंग
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। पटियाला चौक पर बुधवार सुबह बाइक दो लोगों ने एक युवक पर फायरिंग कर दी। गोली चलाते देख युवक वहां पर मौजूद एक अस्पताल में घुस गया। इस कारण उसकी जान बच गई। बाद में गोली चलने की सूचना पाकर शहर थाना प्रभारी सज्जन सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने युवक के बयान के आधार पर दो के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार मोरपत्ती नरवाना निवासी सुरेंद्र बुधवार सुबह जींद आया था। जब वह पटियाला चौक पर पहुंचा तो इसी दौरान मोरपत्ती निवासी राजपाल उर्फ रिशिया और जगदीप उर्फ गगड़ बाइक पर सवार होकर आए। जहां पर सुरेंद्र को देखते ही उस पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलाते देखकर सुरेंद्र वहां पर खुले निजी अस्पताल के अंदर घुस गया। जहां पर आरोपियों ने तीन राउंड फायरिंग की, लेकिन निशाना नहीं लगने से उसकी जान बच गई। सुरेंद्र ने आरोप लगाया कि बुधवार वह अपने बहनोई के साथ जींद कोर्ट में आ रहा था। आरोपियों ने इसी दौरान लंबे समय से खेत में पानी को लेकर चले आ रहे विवाद के कारण पटियाला चौक के पास पहुंचने के बाद फायरिंग कर दी।
आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। शिकायतकर्ता सहित दोनों पक्षों के खिलाफ पहले भी हत्या प्रयास का मामला चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।- सज्जन सिंह, शहर थाना प्रभारी जींद
विज्ञापन
पटियाला चौक पर बाइक सवारों ने युवक पर की फायरिंग
निशाना चूकने से बची युवक की जान