फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   नौकरी लगवाने के नाम पर अनजान व्यक्ति के खाते में डलवाए 50 हजार रुपये

नौकरी लगवाने के नाम पर अनजान व्यक्ति के खाते में डलवाए 50 हजार रुपये

Tue, 23 Apr 2019 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
नौकरी लगवाने के नाम पर अनजान व्यक्ति के खाते में डलवाए 50 हजार रुपये
जींद। गांव संगतपुरा निवासी युवक ने रोडवेज में परिचालक की नौकरी लगवाने के लिए किसी अनजान व्यक्ति के खाते में पैसे डलवा दिए। जब युवक को नौकरी नहीं मिली तो उसे पता चला कि उसके साथ ठगी हुई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव संगतपुरा निवासी जरनैल सिंह ने कहा कि वह पटियाला चौक स्थित वर्मा फोटो स्टेट पर किसी कार्य से गया हुआ था। वहां उसे एक व्यक्ति मिला। जिसने उसे रोडवेज में परिचालक की नौकरी दिलाने की बात कही। वह उक्त व्यक्ति के बहकावे में आ गया और उसके बैंक द्वारा उपलब्ध करवाए गए खाते में चार अप्रैल को 50 हजार रुपये डाल दिए। बाद में व्यक्ति से उससे संपर्क ही नहीं किया, जिस पर उसे पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed