फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   27 फरवरी को गोली लगने से बच्चे की मौत का मामला

27 फरवरी को गोली लगने से बच्चे की मौत का मामला

Wed, 20 Mar 2019 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
27 फरवरी को गोली लगने से बच्चे की मौत का मामला
हाथ से छूटकर जमीन पर गिरी पिस्तौल से चली गोली से गई थी बच्चे की जान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गांव दालमवाला में शादी समारोह के दौरान 27 फरवरी शाम को चली गोली में 14 वर्षीय बच्चे की मौत के मामले में दालमवाला गांव के 25 वर्षीय रोहन को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने स्वीकार किया है कि उसके हाथ से पिस्तौल छूटकर जमीन पर गिर गई थी जिस कारण गोली चल गई और वह बच्चे को जा लगी। रोहन फौज में नौकरी करता है। पुलिस ने बुधवार को उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के लिए 27 फरवरी को गांव दालमवाला में सेना में ही नौकरी करने वाले जसबीर की शादी थी। शादी में जसबीर के दोस्त भी आए हुए थे। शाम को जब जसबीर के घर के बाहर डीजे बज रहा था तो उसके दोस्त डांस कर रहे थे। पड़ोस में रहने वाले धर्मबीर का 14 वर्षीय बेटा सुमित भी डीजे देखने के लिए आया हुआ था। यहां डीजे बजते समय एक हवाई फायर किया गया। दूसरा फायर करने के लिए जब रोहन पिस्तौल को लोड कर रहा था तो अचानक उससे गोली चल गई। यह गोली सामने खड़े 14 वर्षीय सुमित को लगी। गोली लगते ही सुमित की मौत हो गई थी। पुलिस ने उस समय अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अब पुलिस ने मामले की जांच करते हुए गांव दालमवाला निवासी 25 वर्षीय रोहन को गिरफ्तार किया है। रोहन भी सेना में ही नौकरी करता है। पुलिस पूछताछ में रोहन ने स्वीकार किया कि उसके हाथ से पिस्तौल जमीन पर गिर गई थी जिसकी वजह से गोली चल गई जो सामने खड़े सुमित को लग गई थी। सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने कहा कि आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed