{"_id":"594971494f1c1b796c8b4643","slug":"121497985353-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन पर धमकी देने पर सात के खिलाफ केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोन पर धमकी देने पर सात के खिलाफ केस
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जींद। जमीनी विवाद को लेकर फोन पर परिवार को मारने की धमकी देने पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ धमकी देने का केस दर्ज किया है। बुढ़ाबाबा बस्ती जींद निवासी बहादुर सिंह ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने बड़ा बीड़ वन के पास जमीन खरीदी है। इस जमीन पर कुछ लोग कब्जा करना चाहते हैं। पांच जून को उसके पास फोन आया। फोन पर जमीन पर कब्जा नहीं छोड़ने पर उसके परिवार को अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर खेम नगर जींद निवासी अमन, निक्का, अजीत सिंह, मुंशी, अमेरिका सिंह, दर्शन सिंह, मनदीप कौर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
फोन पर धमकी देने पर सात के खिलाफ केस