फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   नकली पुलिसकर्मी बनकर लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्ता

नकली पुलिसकर्मी बनकर लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्ता

Mon, 03 Dec 2018 12:16 AM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
नकली पुलिसकर्मी बनकर लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्ता
पुलिस कर्मी बनकर ठगने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। डिटेक्टिव स्टाफ ने शनिवार देर शाम को पुलिस कर्मी बनकर लोगों को ठगने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। तीनों ने राजस्थान और हरियाणा में कई ठगी की वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने तीनों को गुप्त सूचना के आधार पर पटियाला चौक क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। रविवार को तीनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों से अन्य वारदातों व उनके अन्य साथियों के बारे में पता लगाएगी।

डिटेक्टिव स्टाफ प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि पुलिस कर्मी बनकर लोगों को ठगने वाले गिरोह के कुछ सदस्य पटियाला चौक क्षेत्र में घूम रहे हैं। यहां वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में तीनों ने अपनी पहचान कैथल जिले के गांव तितरम निवासी बलविंद्र व राजीव तथा पटियाला चौक जींद निवासी मनोज उर्फ गोलू के रूप में बताई। पकड़े गए लोगों से पूछताछ में ठगी की कई वारदातों का खुलासा हुआ है। गिरोह के सदस्यों द्वारा हरियाणा, राजस्थान में कई जगहों पर पुलिसकर्मी बनकर लाखों रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बताया कि सफीदों शहर के पाजूकलां रोड से राखी शाहपुर निवासी अशोक व विजय से 23 अक्टूबर को ट्रैक्टर दिलाने के नाम पर इसी गिरोह के सदस्यों ने दो लाख रुपये ठग लिए थे। पूछताछ में इन्होंने बताया कि उन्होंने अपने साथी मंगल, बलराज, भूरिया व मुर्गा के साथ मिलकर सफीदों में इस वारदात को अंजाम दिया था। उन्होंने खुलासा किया कि राजस्थान के सूरजगढ़ व राजगढ़ में चार-चार तथा हिसार में तीन वारदातों को पुलिस कर्मी बनकर अंजाम दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में लगी हुई है। रविवार को तीनों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने तीनों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के निर्देश दिए। डिटेक्टिव स्टाफ प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों से अन्य वारदातों में शामिल होने व गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed