फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   अर्बन एस्टेट में मकान से चोरों ने उड़ाए लाखों के आभूषण व नकदी

अर्बन एस्टेट में मकान से चोरों ने उड़ाए लाखों के आभूषण व नकदी

Tue, 03 Jul 2018 12:29 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
अर्बन एस्टेट में मकान से चोरों ने उड़ाए लाखों के आभूषण व नकदी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। अर्बन इस्टेट स्थित एक मकान से रात को चोरों ने दूसरे मकान की छत से प्रवेश कर मकान के ऊपर बने कमरे में रखे लाखों रुपये के आभूषण व 57 हजार की नकदी चुरा ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

अर्बन इस्टेट के मकान नंबर 2740 निवासी पंकज ने सिविल लाइन थाना पुलिस को शिकायत दी कि उसका भाई पुष्पेंद्र प्राध्यापक है। उसके भाई का अभी-अभी घुटने का ऑपरेशन हुआ है जिस कारण वह ऊपर बने कमरे के बजाय नीचे सोने लग गया। पुष्पेंद्र की पत्नी ने अपने सारे गहने ऊपर कमरे में ही रखे थे। रात को चोर पड़ोसियों की छत से ऊपर बने कमरे में पहुंच गए और ताला तोड़कर वहां अलमारी में रखे 20 तोले सोने के जेवरात समेत 57 हजार की नकदी चुरा ले गए। उन्हें चोरी का पता सुबह चला। जब वे ऊपर गए तो अलमारी का सारा सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed