{"_id":"595d32174f1c1b87098b45b3","slug":"101499279895-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल ट्रेड में निवेश का झांसा देकर हड़पे 10 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोशल ट्रेड में निवेश का झांसा देकर हड़पे 10 लाख
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। शहर के अर्बन एस्टेट क्षेत्र के 12 लोगों को सोशल ट्रेड में निवेश का झांसा देकर 10 लाख 35 हजार रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोशल ट्रेड के मालिक अनुभव मित्तल सहित चार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
अर्बन एस्टेट निवासी सरोज श्योकंद सहित 12 लोगों ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले दिनों उनके संपर्क में अर्बन एस्टेट निवासी वीएलडी गजराज, सीमा, शिक्षा विभाग में डीपी के पद पर कार्यरत अर्बन एस्टेट निवासी रमेश सिंगरोह आया। उन्होंने बताया कि सोशल ट्रेड को गाजियाबाद निवासी अनुभव मित्तल चलाता है। कुछ ही दिनों में पैसे को डबल कर देता है। इसके लिए उनको ऑनलाइन कुछ लिंक को लाइक करना होगा। तीनों आरोपियों ने उनको झांसे में लिया और अनुभव मित्तल की कंपनी में उनके लगभग 10 लाख 35 हजार रुपये निवेश करवा दिए। बाद में पता चला कि उनके पैसे को धोखे में रखकर हड़पा गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सोशल ट्रेड के संचालक अनुभव मित्तल, अर्बन एस्टेट निवासी वीएलडी गजराज, सीमा, शिक्षा विभाग में डीपी के पद पर कार्यरत अर्बन एस्टेट निवासी रमेश सिंगरोह के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
सोशल ट्रेड में निवेश का झांसा देकर हड़पे दस लाख
ट्रेड संचालक सहित चार के खिलाफ केस दर्ज
मोटी कमाई का झांसा देकर पैसे हड़पने के लगाए आरोप