फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   CPI(M) will protest tomorrow against government policies

Jind News: सरकार की नीतियों के विरोध में माकपा कल करेगी प्रदर्शन

Sun, 29 Dec 2024 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
CPI(M) will protest tomorrow against government policies
28जेएनडी27-कार्यालय में बैठक करते माकपा पदाधिकारी। स्रोत पार्टी
जींद। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) जिला कमेटी की बैठक पार्टी कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता सदस्य बलबीर सिंह ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे और चुनाव नियमों में संशोधन करने के कदमों के खिलाफ 30 दिसंबर को लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें सभी वामपंथी पार्टियां शामिल होंगी।
विज्ञापन

जिला सचिव कपूर सिंह व कॉमरेड रमेशचंद्र ने बताया कि यह संशोधन इसलिए किया गया है, ताकि राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों की वीडियो और अन्य डिजिटल ट्रेल्स सहित इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड तक पहुंच को प्रतिबंधित किया जा सके, जिन्हें शुरू में चुनाव आयोग ने अधिक पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए राजनीतिक दलों के परामर्श से शामिल किया था। सरकार ने नए नियमों का मसौदा तैयार करते समय भारत के चुनाव आयोग के साथ परामर्श किया था। हालांकि चुनाव आयोग की कथित सहमति से पहले राजनीतिक दलों के साथ कोई परामर्श नहीं किया गया था, जो वर्षों से स्थापित मिसालों के विपरीत है। सरकार का तर्क है कि इलेक्ट्रोनिक दस्तावेजों का दुरुपयोग रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है, यह तर्क भ्रामक है जो चुनावी प्रक्रिया के संचालन पर याचिकाकर्ता के अधिकार क्षेत्र पर सवाल उठाता है।
विज्ञापन

संविधान निर्माता डॉ. आंबेडकर पर की गई टिप्पणी के खिलाफ वामपंथी पार्टियों ने 30 दिसंबर को प्रदर्शन कर गृहमंत्री से इस्तीफे की मांग करेगी। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर से भूख हड़ताल पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत बेहद गंभीर है, जिस पर सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। इस अवसर पर रमेशचंद्र, प्रकाशचंद्र, फूलसिंह, संदीप जाजवान, सुरेश करसोला, नरेश दनौदा, राजेश कुमार, नूतन प्रकाश, पवन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed