फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Cow's death in temporary Nandishala, cow-devotees blocked the road for an hour

अस्थायी नंदीशाला में गोवंशों की मौत, गो-भक्तों ने एक घंटे तक लगाया जाम

Fri, 15 Oct 2021 10:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Cow's death in temporary Nandishala, cow-devotees blocked the road for an hour
नंदीशाला के बाहर जाम लगाकर नारेबाजी करते गो-सेवक। संवाद। - फोटो : Jind
जींद। जयंती देवी मंदिर के सामने बनाई गई अस्थायी नंदीशाला में गोवंशों की मौत के विरोध में जयति-जयति हिंदू महान संगठन व गऊ सेवा दल के सदस्यों ने शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे जाम लगा दिया। जाम की सूचना पाकर तहसीलदार अजय सैनी व शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार मौके पर पहुंचे। यहां नंदीशाला में व्यवस्थाएं बनवाने के आश्वासन देकर जाम खुलवाया गया।
विज्ञापन

करीब एक घंटे तक लगे जाम के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं, एक ओर जहां विरोध कर रहे युवाओं ने बताया कि नंदीशाला में करीब 12 गोवंशों की मौत हो चुकी है। दूसरी ओर संचालन समिति के अध्यक्ष स्वामी राघवानंद ने कहा कि चार गायों की मौत हुई और यह प्राकृतिक मौत है।
विज्ञापन

जयति-जयति हिंदू महान संगठन के राष्ट्रीय संयोजक अतुल चौहान ने बताया कि वीरवार रात को कुछ गोभक्त एक घायल गोवंश को लेकर नंदीशाला पहुंचे थे। उन्होंने पाया कि नंदीशाला में काफी गोवंश मर चुके हैं। एक जीवित गोवंश को कुत्ते नोच रहे थे। इसके चलते ही उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया। इन लोगों ने कहा कि नंदीशाला में गोवंशों के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि नंदीशाला में करीब पांच हजार गोवंशों को छोड़ा जा चुका है और इनमें से अधिकतर मर चुके हैं। चौहान ने कहा कि प्रशासन ने यहां सिर्फ गोवंश को मरने के लिए ही छोड़े हैं। इस मौके पर विजेंद्र सिवाच, नानक, मुन्ना नायक, राहुल शर्मा, बलदेव राज गिरधर, विक्रम आहूजा, मोहित, संसार, अजय सैनी, ईशु भारद्वाज, मनोज सैनी, अजीत वैद्य, केशव बंसल, सुमित प्रजापति, सोमबीर पांचाल, अमित सैनी, सुमित रेढू, डोली, राहुल सैन व शुभम कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंदीशाला कमेटी के अध्यक्ष भी पहुंचे
इस दौरान तहसीलदार व अन्य अधिकारियों के साथ ही नंदीशाला कमेटी के अध्यक्ष स्वामी राघवानंद भी यहां पहुंचे। इनके सामने नहीं जाम लगा रहे लोगों ने कहा कि नंदीशाला में पहले ही क्षमता से अधिक गोवंश हैं, परंतु प्रशासन द्वारा सड़क से पकड़ कर गोवंशों को अंदर छोड़ा जा रहा है। प्रशासन यहां व्यवस्था बनाने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहा है।
जयति-जयति हिंदू महान संगठन करेगा गोवंशों का इलाज
इस दौरान अतुल चौहान ने कहा कि नंदीशाला में बीमार व घायल होने वाले गोवंशों का इलाज उनका संगठन करेगा। साथ ही तय हुआ कि यहां व्यवस्था सुधारने के लिए डीसी के साथ मीटिंग होगी। यदि इसके बावजूद भी प्रशासन कोई मदद नहीं करता तो यह लोग फिर से रोड जाम करेंगे।

नंदीशाला संचालन समिति के अध्यक्ष स्वामी राघवानंद ने कहा कि अभी तक चारे व व्यवस्थाओं की कमी से नंदीशाला में किसी गोवंश की मौत नहीं हुई है। लेकिन प्रशासन की मदद नहीं मिल रही है। दो साल से सरकार की ओर से गायों के लिए मिलने वाली राशि नहीं आई है। नगर परिषद ने यहां 15 लोग काम के लिए देने को कहा था, वे नहीं मिले हैं। नंदीशाला की व्यवस्था पूरी तरह से दानियों के सहारे चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed