फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Cow mother was left as a means of votes: Jaihind

गोमाता को वोट का जरिया बनाकर छोड़ा : जयहिंद

Thu, 01 Feb 2024 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 01 Feb 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Cow mother was left as a means of votes: Jaihind
जींद। जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद बुधवार को जाट धर्मशाला में कहा कि जब हमारे देश के प्रधानमंत्री मोदी अपने घर गाय रखते हैं तो हमारे मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भी अपने घर गाय बांधनी चाहिए। आम जनता भी अपने घर एक गाय जरूर रखे। जितने भी सांसद, विधायक और मंत्री हैं सभी अपने घर पर गाय बांधे तभी लोगों के बीच यह संदेश जाएगा कि गोमाता की सेवा व रक्षा कैसे करते हैं, नहीं तो ऐसे ही गाय सड़कों पर बेसहारा होकर घूमती रहेंगी। वह गो संरक्षण के लिए हुई महापंचायत में पहुंचे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार के साथ समाज की भी जिम्मेदारी बनती है कि सड़कों पर घूम रही गोमाता को कड़ाके की ठंड में चारा और सर्दी से बचाने की व्यवस्था की जाए। जयहिंद ने कहा कि सरकार ने गोमाता को सिर्फ वोट का जरिया बनाकर छोड़ दिया है। चुनाव के समय गाय के नाम पर वोट तो ले लिया, लेकिन खाने के लिए चारा नहीं दिया। उन्होंने कहा कि गाय के मरने के बाद उनकी हड्डियों को बेच देते हैं। यह गलत है। इस पर सरकार को जल्द कार्रवाई करनी चाहिए। जयहिंद ने कहा कि सरकार इस तरह से गोमाता का अपमान करवाना बंद करे और गाय के दाह संस्कार की व्यवस्था करवाए। आज प्रदेश में हजारों एकड़ गोचरण भूमि है, जिसका दुरुपयोग हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed