फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Councilors of Narwana City Council elected members of the financial committee

Jind News: नरवाना नगर परिषद के पार्षदों ने चुने वित्तीय समिति के सदस्य

Tue, 20 Jun 2023 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 20 Jun 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Councilors of Narwana City Council elected members of the financial committee
संवाद न्यूज एजेंंसी
विज्ञापन

नरवाना। नरवाना नगर परिषद की बैठक मंगलवार को चेयरपर्सन मुकेश मिर्धा की अध्यक्षता में हुई। इसमें नगर परिषद के 18 पार्षदों ने भाग लिया। इसमें वित्तीय समिति बनाने का काम किया गया। विपुल नैन व सतीश गोयल को सर्वसम्मति से वित्तीय समिति का सदस्य चुना गया। इसके बाद विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई।


नगरपरिषद के उपसभापति शशिकांत शर्मा ने अवैध काॅलोनियों को नियमित करने व सड़क किनारे छायादार वृक्ष लगाने के लिए कार्यकारी अधिकारी मानेंद्र सिंह से कार्रवाई के बारे में बातचीत की गई। नवनियुक्त वित्तीय समिति सदस्य ने कहा कि अवैध काॅलोनियों को नियमित करवाया जाए। इससे खसरा नंबर की समस्या बाद में काम में व्यवधान उत्पन्न न हो। नगर परिषद नरवाना के नए कार्यकारी अधिकारी मानेंद्र श्योकंद ने बताया कि नगर परिषद के कार्यों के टेंडरों को मंजूर करवा कर काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed