{"_id":"66708ddf4147402c1f03ba64","slug":"councilors-expressed-anger-over-the-dilapidated-condition-of-bhamashah-park-jind-news-c-199-1-jnd1001-118652-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: भामाशाह पार्क के खस्ताहाल होने पर पार्षदों ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: भामाशाह पार्क के खस्ताहाल होने पर पार्षदों ने जताया रोष
Tue, 18 Jun 2024 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 18 Jun 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
जुलाना। भामाशाह पार्क की हालत खस्ता हो चुकी है। पार्क में चौकीदार और माली नहीं होने की वजह से यहां पर लगाए गए पौधे सूखने की कगार पर पहुंच चुके हैं। लगभग आधे पौधे सूख चुका हैं। कस्बे के लोगों ने कई बार इसकी शिकायत नपा के अधिकारियों से की, मगर उनकी सुनवाई नहीं हुई। प्रशासन के उदासीन रवैये के कारण लोगों में रोष पाया जा रहा है।
वार्ड 9 के पार्षद सुभाष पांचाल, वार्ड 8 के पार्षद ऋषिराम, पूर्व नपा उपप्रधान विजय बैरागी, ईश्वर ठाकुर ने बताया कि भामाशाह पार्क लगभग ढाई करोड़ की लागत से तैयार किया गया था, लेकिन अब चौकीदार और माली के बिना पार्क की हालत खस्ता हो गई है।
कस्बे के सैकड़ों लोग पार्क में घूमने के लिए आते हैं, लेकिन यहां पर सुविधा के नाम पर कुछ नहीं रह गया है। पार्क में लाखों रुपये के फव्वारे, मशीन सफेद हाथी साबित हो रहे हैं, क्योंकि दो साल से पार्क में लगी मशीनों की कोई सुध नहीं ली जा रही है। बिना सुध लिए पार्क के अधिकतर पौधे सूख गए हैं। कई बार कस्बे के लोगों ने इसकी शिकायत नगरपालिका के अधिकारियों से भी की है, लेकिन कोरा आश्वासन ही मिलता है। पार्षदों ने आरोप लगाया कि डीएमसी को शिकायत देने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। लोगों में प्रशासन के रवैये को लेकर रोष बना हुआ है। कस्बे के लोगों ने कहा कि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वह इसकी शिकायत डीसी से करेंगे।