फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Cotten does not want to give kisan to cci

सीसीआई को किसान नहीं देना चाहते कपास

Sat, 26 Oct 2019 10:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Cotten does not want to give kisan to cci
मंडी में किसानों का इंतजार करते सीसीआई के अधिकारी। - फोटो : Jind
उचाना मंडी में पहली बार सीसीआई ने कपास की खरीद शुरू की है। 24 अक्तूबर से शुरू की गई खरीद के बाद अब तक एक क्विंटल की खरीद भी सीसीआई ने नहीं की है। किसान अपनी कपास की फसल को सीसीआई को नहीं बेचना चाहते हैं। हाईवे पर अतिरिक्त मंडी में सीसीआई के अधिकारी हर रोज आते हैं लेकिन वहां पर किसान कपास की खरीद के लिए जानकारी लेने आते हैं लेकिन अब तक एक भी किसान अपनी फसल बेचने नहीं आ रहा है। सीसीआई द्वारा कई कागज खरीद को लेकर मांगे जा रहे है ऐसे में किसान कागजात के झंझटों में नहीं उलझना चाह रहा है। किसान फुल्लू, रामस्वरूप, जगदीश, हरपाल ने कहा कि सीसीआई की फसल को वे आढ़ती के माध्यम से बेचना चाहते हैं। सीसीआई की जो खरीद है उसमें इतने नियम हैं कि किसान उनको पूरा करने में समक्ष नहीं हो पा रहा है। किसान खेत से फसल को सीधे मंडी लेकर आता है। ऐसे में इन कागजातों के झंझट से बचने के लिए वे खुली बोली पर प्राइवेट खरददारों को ही फसल बेच रहा है। किसी किसान का बैंक में खाता नहीं है तो किसी का आधार कार्ड में नाम गलत होता है। ऐसे में कागजात के झंझटों से बचने के लिए वो मंडी में ही प्राइवेट मिल वालों को खुली बोली पर अपनी फसल आढ़ती के माध्यम से बेच रहे हैं।
विज्ञापन

ये हैं सीसीआई के नियम : सीसीआई के अधिकारी विकास सहगल ने कहा कि कपास की खरीद को लेकर अलग-अलग नियम बनाए है। 8 से 12 प्रतिशत तक कपास में नमी होनी चाहिए। इसको लेकर अलग-अलग भाव किसान को दिए जाएंगे। 8 प्रतिशत तक की नमी वाले फसल के 5450 रुपये प्रति क्विंटल, 9 प्रतिशत तक नमी वाली कपास के 5395 रुपये 50 पैसे प्रति क्विंटल, 10 प्रतिशत तक नमी वाली के 5341 रुपये प्रति क्विंटल, 11 प्रतिशत तक नमी वाली फसल के 5286 रुपये 50 पैसे प्रति क्विंटल, 12 प्रतिशत तक नमी वाली फसल के 5232 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से किसानों को दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसान को जमीन की फर्द, बैंक खाता की कॉपी, आधार कार्ड की कॉपी लेकर आनी होगी। खरीद को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह साढ़े दस बजे से लेकर शाम चार बजे तक कपास की खरीद की जाएगी। अब तक किसान कपास बेचने नहीं आए हैं। कुछ किसान जानकारी लेने जरूर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed