फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Contracted employees made future strategy

Jind News: अनुबंधित कर्मचारियों ने बनाई आगामी रणनीति

Tue, 17 Sep 2024 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 17 Sep 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Contracted employees made future strategy
16जेएनडी20-अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। स्रोत संगठन
जींद। भारतीय मजदूर संघ से संबंधित अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा की प्रदेश कार्य समिति की बैठक सोमवार को जींद कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष कंवरपाल ने की। मंच संचालन प्रदेश महासचिव ओमवीर यादव ने किया।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य रूप से प्रांत मंत्री देवीलाल गुराणा, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश बालू भी शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष कंवरपाल ने अनुबंधित कर्मचारियों के हित में बने सिक्योरिटी सर्विस एक्ट के बारे में जानकारी दी। प्रांत मंत्री देवीलाल और प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश बालू ने बताया कि प्रदेश में एक लाख 20 हजार कर्मचारियों को सुरक्षित करने का कार्य संगठन ने किया है। बैठक में सभी जिलों के पदाधिकारियों ने अपने-अपने जिले की रिपोर्ट पेश की। सभी जिला पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने का आश्वासन दिया। इसके बाद आगामी रणनीति बनाई गई, जिसमें प्रदेश पदाधिकारी की टीम 30 सितंबर तक सभी जिलों का दौरा करेंगी। इसके अलावा सभी सब डिविजनों में जाकर संगठन के करवाए गए कार्यों के बारे में जानकारी देकर निगम के प्रत्येक अनुबंधित कर्मचारी को संगठन से जोड़ने का कार्य करेंगे। बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री विक्रम श्योराण, प्रदेश उपाध्यक्ष रवि श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव चरणजीत वर्मा, प्रदेश प्रेस सचिव रविंद्र हुड्डा, प्रदेश कोषाध्यक्ष संदीप बागनवाला, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष विकास बेनीवाल, अनुशासन समिति सदस्य जीवन ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लोकेश, विकास ढिल्लों और अमरजीत मौजूद रहे।

16जेएनडी20-अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। स्रोत संगठन

16जेएनडी20-अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। स्रोत संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed