फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Connections of 958 consumers disconnected, Rs 229.26 lakh recovered

Jind News: 958 उपभोक्ताओं के काटे कनेक्शन, 229.26 लाख वसूले

Thu, 07 Mar 2024 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 07 Mar 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Connections of 958 consumers disconnected, Rs 229.26 lakh recovered
जींद। बिजली निगम ने एक से छह मार्च तक जिले में बकाया बिल वसूली अभियान चलाया। इस दौरान जिन उपभोक्ताओं के पुराने बिल बकाया थे, उनके कनेक्शन काटे गए और बिलों की वसूली भी की गई। इस अभियान में एलएम और एएलएम की 100 से ज्यादा टीमों ने हिस्सा लिया था। प्रत्येक टीम को 30 उपभोक्ताओं से बकाया वसूली करवानी थी। पूरे जिले से टीमों ने बकाया राशि वाले 637 कनेक्शन काटे और उनसे 173.29 लाख का जुर्माना लगाया गया जबकि अभियान के दौरान छह दिनों में 958 कनेक्शन काटे तथा 229.26 लाख वसूले गए। अब 11 मार्च से खेतों के कनेक्शन भी काटे जाएंगे, जिन पर बकाया राशि है। निगम के अधीक्षक अभियंता प्रमोद कुमार ने बताया कि एक सप्ताह तक जिले में बकाया राशि वाले उपभोक्ताओं के 958 बिजली कनेक्शन काटे गए थे, जिनसे 229.26 लाख की वसूली की गई है। उन्होंने उपभोक्ताओं से आह्वान किया है कि वह बकाया राशि जल्द जमा करवाएं अन्यथा उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि आठ और नौ मार्च को अवकाश होने के चलते बिजली निगम के कैश काउंटर खुले रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed