{"_id":"65ba9b9da6bbe2097802f534","slug":"congresss-jan-sandesh-yatra-will-come-to-jind-today-will-expose-the-government-jind-news-c-199-1-sroh1007-112379-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: आज जींद आएगी कांग्रेस की जन संदेश यात्रा, सरकार की खोलेगी पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: आज जींद आएगी कांग्रेस की जन संदेश यात्रा, सरकार की खोलेगी पोल
Thu, 01 Feb 2024 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 01 Feb 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
31जेएनडी21 : पत्रकारों से बातचीत करते अंशुल सिंगला व अन्य कांग्रेसी नेता। संवाद
जींद। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं जींद विधानसभा चुनाव लड़ चुके अंशुल सिंगला ने कहा कि वीरवार को कांग्रेस की जनसंदेश यात्रा जींद पहुंचेगी। यात्रा भिवानी रोड से जींद में प्रवेश करेगी, जहां हजारों संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता यात्रा का स्वागत करेंगे। इसके बाद जाट धर्मशाला में जनसभा होगी। अंशुल सिंगला बुधवार को अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
सिंगला ने कहा कि आज जींद की सड़कें टूटी हैं, पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। पिछले 15 साल से जितने भी राजनीतिक लोग जींद से चुनाव जीते हैं, उन्होंने कोई विकास नहीं किया। यह यात्रा ऐसे राजनेताओं की पोल खोलने आ रही है। जाट धर्मशाला में होने वाली जनसभा को राज्यसभा सदस्य रणदीप सिंह सुरजेवाला, कुमारी सैलजा व विधायक किरण चौधरी संबोधित करेंगी। उन्होंने कहा कि यात्रा के स्वागत की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। भिवानी रोड से यात्रा को बाइक के काफिले के साथ जाट धर्मशाला तक लाया जाएगा। इस मौके पर मयंक गर्ग, ओमप्रकाश बिंदल, राजकुमार सिंगला, विनोद सैनी, बलजीत मोर, नितिन गोयल, संचित मलिक एडवोकेट, चांद सैनी एडवोकेट भी मौजूद रहे।