फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Congress will deliver charge sheets to every home under the campaign: Subhash Gangoli

अभियान के तहत घर-घर तक चार्जशीट पहुंचाएगी कांग्रेस : सुभाष गांगोली

Sat, 13 Jul 2024 03:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 13 Jul 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Congress will deliver charge sheets to every home under the campaign: Subhash Gangoli
12जेएनडी39-सफीदों विधायक सुभाष गांगोली। स्रोत स्वयं
सफीदों। कांग्रेस विधायक सुभाष गांगोली ने कहा कि कांग्रेस की तरफ से प्रदेश की बीजेपी सरकार के खिलाफ 15 सवालों की चार्जशीट जारी की गई है। इस चार्जशीट और कांग्रेस की घोषणाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए पार्टी ने हरियाणा मांगे हिसाब नाम से नए अभियान की शुरुआत की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब तक कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा, विपक्ष आपके समक्ष, घर-घर कांग्रेस, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान, जनमिलन समारोह और धन्यवादी कार्यकर्ता सम्मेलन समेत जितने भी कार्यक्रम किए हैं, उन सभी को जनता का जबरदस्त समर्थन हासिल हुआ है। इसी कड़ी में अब हरियाणा मांगे हिसाब एक नई शुरुआत है। इसके जरिए ना सिर्फ बीजेपी की विफलताओं और कांग्रेस की घोषणाओं को जनता तक पहुंचाना है, बल्कि पार्टी के मेनिफेस्टो के लिए जनता से सुझावों को भी एकत्र करना है। इस अभियान को अमलीजामा पहनाने का रोडमैप तैयार करने के लिए 14 तारीख को सोनीपत में पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। 15 जुलाई से हरियाणा मांगे हिसाब अभियान विधिवत तौर पर शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed