Hindi News
›
Haryana
›
Jind News
›
Condolences expressed on the demise of former minister Dr. Kriparam Poonia in Khedi Masaniya village.
{"_id":"67928cbc70b4dd5d1d01d9be","slug":"condolences-expressed-on-the-demise-of-former-minister-dr-kriparam-poonia-in-khedi-masaniya-village-jind-news-c-199-1-jnd1001-128908-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: खेड़ी मसानिया गांव में पूर्व मंत्री डॉ. कृपाराम पूनिया के निधन पर जताया शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: खेड़ी मसानिया गांव में पूर्व मंत्री डॉ. कृपाराम पूनिया के निधन पर जताया शोक
खेड़ी मसानिया गांव के अनुसूचित जाति के लोगों ने प्रदेश के पूर्व उद्योग मंत्री डॉ. कृपाराम पूनिया के निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर शोक प्रकट किया और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। डॉ. पूनिया का 89 वर्ष की आयु में 20 जनवरी को पंचकूला के अस्पताल में निधन हो गया था।
विज्ञापन
गांव के बलदेव सिंह ने बताया कि डॉ. कृपाराम पूनिया का खेड़ी मसानिया गांव से विशेष लगाव रहा है। इसी गांव में डॉ. पूनिया और तत्कालीन मुख्यमंत्री चौधरी देवीलाल ने 31 मार्च 1989 को भव्य गुरु रविदास भवन का उद्घाटन और गुरु रविदास मंदिर का शिलान्यास किया था। लोगों ने इसी गुरु रविदास भवन के सामने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए और श्रद्धांजलि दी। डॉ. पूनिया ने समय-समय पर कई बार इस गांव का दौरा किया और लोगों से मिलते जुलते रहे। गांव के विशेष रूप से अनुसूचित जाति के लोग उनके निधन से दुखी हैं। खेड़ी मसानिया गांव के लोगों के मन में उनके प्रति विशेष सम्मान है, जो आगे भी बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।