{"_id":"669841f0da1de7aeb80ecbc4","slug":"computer-operators-strike-2100-registries-stuck-revenue-loss-of-more-than-30-crores-jind-news-c-199-1-sroh1006-120098-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर ऑपरेटर्स हड़ताल : 2100 रजिस्ट्री अटकी, 30 करोड़ से ज्यादा का राजस्व नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंप्यूटर ऑपरेटर्स हड़ताल : 2100 रजिस्ट्री अटकी, 30 करोड़ से ज्यादा का राजस्व नुकसान
Thu, 18 Jul 2024 03:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 18 Jul 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
जींद। कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल के कारण जिले में पिछले तीन दिनों से रजिस्ट्री समेत अन्य तहसील के काम रुके हुए हैं। इसके चलते अब तक 2100 से ज्यादा रजिस्ट्रियां अटकी हुई हैं, इससे सरकार को लगभग 30 करोड़ से अधिक का राजस्व नुकसान हो चुका है। वहीं ई-दिशा केंद्र में भी 17 काउंटर हैं, इनमें से भी तीन-चार पर ही काम हो रहा है। ई-दिशा केंद्र में सरल पोर्टल ही बंद है। लोगों को बिना कार्य करवाए वापस लौटना पड़ रहा है।
तहसील कार्यालय में पिछले तीन दिनों से गेट नहीं खुले हैं। कार्यालय में अंधेरा छाया हुआ है। जमाबंदी, इंकताल, फर्द, रजिस्ट्री, नकल लेने के लिए रोजाना लोग उम्मीद के साथ तहसील कार्यालय पहुंचते हैं, लेकिन हड़ताल का नोटिस देख बैरंग लौट जाते हैं। लोगों को अभी तक यह भी नहीं पता कि यह हड़ताल कब तक जारी रहेगी। वहीं लोगों की तरफ प्रशासन भी ध्यान नहीं दे रहा है। प्रशासन ने लोगों की समस्या का समाधान करवाते हुए वैकल्पिक व्यवस्था जरूर बनानी चाहिए थी। जनता पिछले तीन दिनों से तहसील कार्यालय तथा ई-दिशा केंद्र के चक्कर काट रही है। वहीं जिला प्रशासन दावा कर रहा है कि कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल का तहसील और ई-दिशा केंद्र पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। अधिकारी जिम्मेदारियों से बचने के लिए अपना पल्ला झाड़ रहे हैं।
एसडीएम बोले, हड़ताल से नहीं हुए कार्य बाधित
जींद एसडीएम राकेश सैनी ने जारी प्रेस बयान में बताया कि पिछले कुछ दिनों से कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल के चलते यह अफवाह फैलाई गई है कि सरल केंद्र के कार्य बाधित हो रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। सरकारी कार्य निरंतर पहले की तरह चल रहे हैं। कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल से आम जनता का किसी भी प्रकार का कोई कार्य बाधित नहीं हो रहा। प्रतिदिन की तरह सरल केंद्र में होने वाले सभी कार्य जैसे ओबीसी सर्टिफिकेट, इनकम सर्टिफिकेट, लाइसेंस आदि बनवाने के कार्य निरंतर चल रहे हैं। आमजन से अपील की कि वे सरल केंद्र में आकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
इंतकाल के लिए तीन दिनों से तहसील कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन इंतकाल नहीं मिला है। तीन दिनों से तहसील कार्यालय बंद पड़ा है।
- कुलदीप, विश्वकर्मा कॉलोनी जींद
लोगों की जिम्मेदारियों के प्रति जिला प्रशासन गंभीर नहीं है। बुधवार को वह तहसील कार्यालय में जमीन से संबंधित कागजात लेने के लिए आया था, लेकिन हड़ताल के चलते उसे बैरंग लौटना पड़ा।
- रामनिवास, ओमनगर जींद
वीरवार को प्रदेशभर के कंप्यूटर ऑपरेटर सीएम आवास का घेराव करेंगे। सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो उनका आंदोलन तेज कर दिया जाएगा।
- राजेश गौतम, राज्य संयोजक, हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ
वीरवार से तहसील कार्यालय और ई-दिशा केंद्र में लोगों की सुविधा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करवा दी जाएगी। दोनों जगह कर्मचारियों की डयूटी लगा दी जाएगी। आमजन के कार्य लगातार होते रहेंगे।
- मोहम्मद इमरान रजा, डीसी जींद