{"_id":"6893b4f9194fad7ce00918e8","slug":"computer-education-has-become-the-backbone-of-student-life-rajkumar-jind-news-c-199-1-jnd1002-138927-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर शिक्षा छात्र जीवन की रीढ़ बन चुका है : राजकुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंप्यूटर शिक्षा छात्र जीवन की रीढ़ बन चुका है : राजकुमार
Thu, 07 Aug 2025 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
06जेएनडी32-सामाजिक संस्था महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संगठन के अध्यक्ष राजकुमार भोला छा
जींद। सामाजिक संस्था महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संगठन जींद की ओर से चलाए गए 120 घंटे के इंटर्नशिप कार्यक्रम का समापन हुआ। संस्था अध्यक्ष राजकुमार भोला ने कहा कि इस इंटर्नशिप कार्यक्रम से युवाओं को डिजिटल युग के अनुरूप प्रशिक्षित करने का प्रयास किया। कंप्यूटर शिक्षा आज के छात्र जीवन की रीढ़ बन चुका है। न केवल यह ज्ञान अर्जन के नए रास्ते खोलता है बल्कि विद्यार्थियों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में सक्षम भी बनाता है।
डिजिटल युग में कंप्यूटर निपुणता केवल एक स्किल नहीं बल्कि एक आवश्यक योग्यता है। इससे छात्रों को रिसर्च, प्रेजेंटेशन, डिजिटलीकरण और रोजगार के नए अवसर मिलते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को स्किल्स इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसे राष्ट्रीय अभियानों से जोड़ते हुए उन्हें भविष्य के लिए तैयार करना रहा।
सभी प्रतिभागियों को निरंतर सीखने, तकनीकी रूप से अपडेट रहने और नए अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी एडवोकेट शुभम जयहिंद, अंकिता खटकड़, मीना और अजय वर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम में प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय, चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, राजकीय महाविद्यालय जींद और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इंटर्नशिप पूर्ण करने के पश्चात दो दर्जन से अधिक छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।