{"_id":"6a40091208868eb31b0bb76f","slug":"competition-for-ba-bca-bba-and-bsc-life-science-jind-news-c-199-1-sroh1009-155785-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बीए, बीसीए, बीबीए और बीएससी लाइफ साइंस के लिए प्रतिस्पर्धा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बीए, बीसीए, बीबीए और बीएससी लाइफ साइंस के लिए प्रतिस्पर्धा
Sat, 27 Jun 2026 11:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 27 Jun 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
27जेएनडी04: संत शिरोमणि श्री सैन भगत कॉलेज। संवाद
जींद। जिले के दो प्रमुख सरकारी कॉलेजों में स्नातक की 3830 सीटों के मुकाबले अब तक 4172 ऑनलाइन आवेदन पत्र प्राप्त हो चुके हैं। इनमें सबसे अधिक प्रतिस्पर्धा बीए, बीसीए, बीबीए और बीएससी लाइफ साइंस के लिए है।
दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून है जबकि पहली मेरिट सूची 10 जुलाई को जारी होगी। ऐसे में दाखिले की दौड़ अंतिम चरण में पहुंच गई है। विद्यार्थी लगातार आवेदन कर रहे हैं। संत शिरोमणि श्री सैन भगत कॉलेज में 13 पाठ्यक्रमों की 1770 सीटों के लिए अब तक 2670 आवेदन प्राप्त हुए हैं। सबसे अधिक बीए की 600 सीटों पर 1421 आवेदन आए हैं। इसके अलावा बीसीए की 120 सीटों पर 380, बीबीए की 40 सीटों पर 171, बीकॉम की 220 सीटों पर 266 तथा बीएससी लाइफ साइंस की 170 सीटों पर 289 आवेदन पहुंचे हैं।
वहीं बीए इकोनामिक्स की 40 सीटों पर 30, बीए इंग्लिश में 66, ज्योग्राफी में 90, हिस्ट्री में 55, बीएससी फिजिकल साइंस की 300 सीटों पर 161, बीएससी केमिस्ट्री में 82, मैथ में 88 और फिजिक्स में 78 आवेदन दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
राजकीय महिला कॉलेज में नौ पाठ्यक्रमों की 1060 सीटों के मुकाबले 1502 आवेदन प्राप्त हुए हैं। यहां भी सबसे अधिक बीए की 400 सीटों पर 874 आवेदन आए हैं। बीसीए की 60 सीटों पर 153, बीएससी लाइफ साइंस की 60 सीटों पर 219, बीकॉम की 200 सीटों पर 146, बीएससी फिजिकल साइंस की 160 सीटों पर 107, बीए इंग्लिश में 50, ज्योग्राफी में 68, बीएससी मैथ में 55 और फिजिक्स में 49 आवेदन प्राप्त हुए हैं।*
बाक्स
आईडी में त्रुटियों का निस्तारण छह जुलाई तक
उच्चतर शिक्षा विभाग के जारी कार्यक्रम के अनुसार कॉलेजों में दस्तावेजों का सत्यापन और विद्यार्थियों की लॉगिन आईडी में त्रुटियों का निस्तारण छह जुलाई तक किया जाएगा। आठ जुलाई को पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी होगी, 9 जुलाई को प्रोविजनल मेरिट सूची और 10 जुलाई को पहली फाइनल मेरिट सूची जारी की जाएगी। पहली मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थियों को 11 से 15 जुलाई के बीच ऑनलाइन फीस जमा कर दाखिला सुनिश्चित करना होगा।
आवेदन प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जिन विद्यार्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर पसंदीदा पाठ्यक्रम में प्रवेश का अवसर सुनिश्चित कर सकते हैं।-सत्यवान मलिक, प्राचार्य संत शिरोमणि श्री सैन भगत कॉलेज।